{"_id":"62d5853c8dad577579519e36","slug":"hardik-pandya-is-excited-about-the-best-bowling-performance-in-t20-and-odi-series-against-england-says-focus-on-giving-best-performance-in-t20-world-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन से उत्साहित हैं हार्दिक पांड्या, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन से उत्साहित हैं हार्दिक पांड्या, कही यह बात
Mon, 18 Jul 2022 11:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:17 PM IST
सार
फिटनेस की वजह से नियमित गेंदबाजी नहीं करने पर हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम से जगह गंवानी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने आईपीएल से धमाकेदार वापसी की। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में बल्ले और गेंद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हार्दिक पांड्या को लगता है कि उन्होंने अपनी लय वापस पा ली है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ही चार विकेट लेने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर वह पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी करेंगे।
विज्ञापन
फिटनेस की वजह से नियमित गेंदबाजी नहीं करने पर उन्हें भारतीय टीम से जगह गंवानी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने आईपीएल से धमाकेदार वापसी की। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में बल्ले और गेंद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्दिक की बल्लेबाजी क्षमता पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने तीसरे वनडे में 24 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं टी-20 के एक मैच में उन्होंने 33 रन देकर चार विकेट लिए। दोनों ही प्रारूपों में गेंदबाजी के लिहाज से यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
50 ओवर के प्रारूप में उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन रविवार को तीसरे वनडे में देखने को मिला। मैच के बाद हार्दिक ने कहा, नियमित गेंदबाजी करने में सक्षम होने पर उन्हें संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा, इससे पहले आपने मेरी गेंदबाजी आईपीएल में देखी।

सौ फीसदी प्रदर्शन करना पसंद
हार्दिक ने कहा कि वह मैदान पर सौ फीसदी परफॉर्मेंस देना पसंद करते हैं। प्रत्येक सीरीज के बीच में चार-पांच दिन में वह अपनी फिटनेस को फिर से सही कर लेते हैं। वह आयरलैंड के खिलाफ पिछली शृंखला में अपनी लय नहीं हासिल कर सके थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
हार्दिक ने कहा कि आईपीएल के बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेले थे। उसमें उन्हें ज्यादा गेंदबाजी का अवसर नहीं मिला। उन्होंने कहा, एक गेंदबाज के रूप में गेंदबाजी करना बहुत जरूरी है, क्योंकि उन्हें जोश के साथ खेलना पसंद है।

अब मैच से पहले करने लगे अभ्यास
हार्दिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पहली बार चार विकेट लेने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में 33 रन देकर चार विकेट लिए थे। इसमें उन्होंने 51 रन की अर्धशतकीय पारी भी खेली थी, जिसके लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच से पहले वह गेंदबाजी का अभ्यास नहीं करते थे। इसके बाद उन्होंने अपने वीडियो देखे। उन्होंने मैच से पहले कुछ घंटे पूरे रन अप के साथ गेंदबाजी की, जिसका उन्हें फायदा हुआ। उन्होंने कहा, टी-20 में चार विकेट लेने के बाद सब कुछ बदल गया।

चतुराई से करता हूं गेंदबाजी
हार्दिक का मानना है कि वह बड़ी ही चतुराई के साथ गेंदबाजी करते हैं। वह अपनी पीठ को झुकाते हैं और जरूरत के हिसाब से जितना जल्दी हो गेंद फेंकते हैं। उन्होंने कहा, 130 की रफ्तार से भी गेंदबाजी की है। गेंदबाजी के बाद पंत के साथ 133 रन की साझेदारी पर उन्होंने कहा- सभी विभागों में योगदान देना हमेशा अच्छा होता है। ऋषभ की पारी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। हम सब जानते हैं, उसमें कितनी प्रतिभा है। वह सभी प्रकार के शॉट खेलता है। तीसरे मैच में पांड्या ने 55 गेंदों में 71 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
बुमराह ने कहा था, डेथ ओवर भी फेंकने पड़ सकते हैं
तीसरे वनडे में जसप्रीत बुमाराह नहीं खेले। बुमराह ने उनसे कहा था कि तुम्हें डेथ ओवर में भी गेंदबाजी करनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा, वह इसके लिए तैयार हैं। हार्दिक ने कहा, उन्होंने आगे बढ़कर गेंदबाजी की। डेथ ओवर के बजाय बीच के ओवर में उन्हें सफलताएं मिलीं।
हार्दिक के प्रदर्शन में अभूतपूर्व सुधार, टीम के लिए खोले कई विकल्प
आईपीएल और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार्दिक के प्रदर्शन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण मजबूत हुए हैं। पांड्या की कप्तानी में नई टीम गुजरात टाइटंस ने पहली बार में ही आईपीएल का खिताब जीता।
इंग्लैंड दौरे से पहले उनकी अगुवाई में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज जीती। इससे वह कप्तान की दौड़ में भी शामिल हो गए हैं। भारत ने इंग्लैंड में तीन-तीन मैचों टी-20 और वनडे सीरीज 2-1 से जीती। इसमें हार्दिक का योगदान अहम रहा।

विश्वकप में होगी मुख्य भूमिका
आगामी शृंखलाओं में हार्दिक की भूमिका टीम के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। पिछले टी-20 विश्वकप में उनकी फिटनेस को लेकर कई सवाल उठे थे। अब इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्वकप में हार्दिक भारत के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
आईपीएल और उसके बाद हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी और बल्लेबाजी में प्रदर्शन
- आईपीएल के 15 मैचों में 44.27 के औसत से 487 रन बनाए। साथ ही 8 विकेट भी लिए।
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों में 117 रन बनाए। हालांकि उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करने को नहीं मिली।
- आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों में 37 रन बनाए और एक विकेट लिया।
- इंग्लैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेले। इनमें 63 रन बनाने के साथ ही पांच विकेट लिए। इसमें एक मैच में 33 रन देकर चार विकेट लिए और 51 रन की पारी खेली।
- इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 100 रन बनाए और छह विकेट लिए। इनमें तीसरे वनडे में 24 रन देकर चार विकेट लिए और 71 रन की पारी खेली। पहले वनडे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।