फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya Fan: Hardik Pandya's Jabra fan in Bihar, made the salon free after winning the title of Gujarat, also changed his name

Hardik Pandya Fan: बिहार में हार्दिक पांड्या का जबरा फैन, गुजरात के खिताब जीतने पर फ्री में बाल काटे, अपना और सैलून का नाम भी बदला

Tue, 31 May 2022 08:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 31 May 2022 08:30 PM IST
सार

आईपीएल 2022 का खिताब गुजरात टाइटंस ने जीता। टीम की जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या के फैन्स इस जीत का खूब जश्न मना रहे हैं।  

विज्ञापन
Hardik Pandya Fan: Hardik Pandya's Jabra fan in Bihar, made the salon free after winning the title of Gujarat, also changed his name
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का खिताब गुजरात टाइटंस ने जीता। टीम की जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या के फैन्स इस जीत का खूब जश्न मना रहे हैं। एक ऐसा ही जबरा फैन बिहार में भी सामने आया है। बिहार के नवादा में रहने वाले रवि हार्दिक पांड्या के इस कदर फैन हैं कि उन्होंने अपने नाम में पांड्या सरनेम जोड़ लिया है और अपना नाम रवि पांड्या कर लिया है।
विज्ञापन


नहीं देखा होगा हार्दिक पांड्या का ऐसा जबरा फैन
विज्ञापन

रवि ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के प्रति अपने प्यार को खूब अच्छे से जाहिर किया है। रवि सैलून चलाते हैं और क्रिकेट के भी बहुत बड़े फैन हैं। रवि ने अपने सैलून का नाम भी पांड्या जेन्ट्स पार्लर रख दिया है। साथ ही गुजरात टाइटंस के जीतने के बाद एक दिन के लिए सैलून फ्री कर दिया था।

रवि ने सैलून में आए ग्राहकों की मुफ्त में हेयर कटिंग और शेविंग की। रवि ने सैलून के बाहर पोस्टर लगा कर इस जीत के जश्न को अनोखे अंदाज में मनाया। रवि की दुकान नवादा के नगर थाना क्षेत्र के अकौना रोड पर स्थित है। क्रिकेट और हार्दिक पांड्या को लेकर उनकी दीवानगी पूरे शहर में चर्चा का विषय बन चुकी है। 
विज्ञापन

रवि ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि गुजरात टाइटंस उनकी पसंदीदा टीम थी और हार्दिक उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। रवि ने सोशल मीडिया पर सैलून में मुफ्त सेवा का ऐलान किया। इसके बाद सुबह से ही लोग उसके पार्लर में आने लगे। रवि ने कहा कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि वह हार्दिक पांड्या से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed