Hardik Birthday: विराट-राहुल समेत इन खिलाड़ियों ने हार्दिक को दी जन्मदिन की बधाई, नताशा ने शेयर किया वीडियो
हार्दिक आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम के ट्रंप कार्ड होंगे। वह टूर्नामेंट के लिए इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल और दिनेश कार्तिक सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने उन्हें बर्थडे विश किया है।
विस्तार
विराट कोहली ने उन्हें स्टार बताया तो राहुल ने बड़ा खिलाड़ी। दिनेश कार्तिक ने हार्दिक को हैंडसम हंक बताया। हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने उनके लिए एक भावुक वीडियो भी शेयर किया। इसमें उनके हार्दिक की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा हार्दिक और उनके पिता की पुरानी फोटो भी है।
ये भी पढ़ें: T20 WC: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन ने मैथ्यू वेड के 'फिनिशर रोल' को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में यह फोटो शेयर किया:
केएल राहुल ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की:
दिनेश कार्तिक का पोस्ट:
हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मेरे साथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हम सभी को गौरवान्वित करते हैं। मेरे सितारे, आप हमेशा चमकते रहें। हम आपको प्यार करते हैं।'' हार्दिक ने भी अपने बर्थडे पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, ''अपने जन्मदिन पर मैं बेटे को याद कर रहा हूं। मुझे मिला यह सबसे अच्छा उपहार है।''
ये भी पढ़ें: Sandeep Lamichhane: दुष्कर्म मामले में संदीप लामिछाने को सात दिन की पुलिस कस्टडी, नेपाल के कप्तान भी रह चुके
A post shared by Nataša Stanković Pandya 🧡 (@natasastankovic__)
हार्दिक को उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके विश किया है। पंखुड़ी ने लिखा, ''जन्मदिन की बधाई बब्स। आपको एक खूबसूरत इंसान के रूप में और जीवन में बढ़ते हुए देखना हमारे लिए शानदार रहा है। हम हंसते रहें, प्यार करते रहें और जीते रहें। आज आपकी याद आ रही है।''
1⃣5⃣0⃣ international matches 👍
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
2⃣9⃣0⃣7⃣ international runs 💪
1⃣3⃣4⃣ international wickets 👌
Wishing #TeamIndia all-rounder @hardikpandya7 a very happy birthday! 🎂 👏 pic.twitter.com/jg81px9kWs
हार्दिक के करियर की बात करें तो उन्होंने 11 टेस्ट में 528 रन बनाए और 17 विकेट लिए। वहीं, 66 वनडे में 2438 रन बनाने के साथ 63 विकेट झटके। टी20 में 73 मैचों में हार्दिक के नाम 1549 रन हैं। उन्होंने इस दौरान 54 विकेट भी लिए हैं। आईपीएल की बात करें तो 107 मुकाबले में 1535 रन बनाने के अलावा उन्होंने 50 विकेट भी लिए हैं।