फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kathmandu court grants 7 day police custody to rape accused Nepali cricketer Sandeep Lamichhane

Sandeep Lamichhane: दुष्कर्म मामले में संदीप लामिछाने को सात दिन की पुलिस कस्टडी, नेपाल के कप्तान भी रह चुके

Mon, 10 Oct 2022 05:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Oct 2022 05:55 PM IST
सार

जिला अदालत ने लामिछाने के खिलाफ सात सितंबर को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जबकि शिकायतकर्ता ने काठमांडू में 21 अगस्त की रात की घटना का दावा किया था। एक महीने से अधिक समय तक लामिछाने पुलिस के रडार से दूर रहे।

विज्ञापन
Kathmandu court grants 7 day police custody to rape accused Nepali cricketer Sandeep Lamichhane
संदीप लामिछाने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काठमांडू जिला अदालत ने सोमवार को बलात्कार के आरोपी नेपाली क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। लामिछाने को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। 22 वर्षीय क्रिकेट स्टार को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कम उम्र में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया और 6 अक्तूबर को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नेपाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

संदीप लामिछाने पर 17 साल की एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। नाबालिग का आरोप है कि लामिछाने ने उन्हें 21 अगस्त को काठमांडू और भक्तपुर के विभिन्न स्थानों पर घुमाया। इसके बाद काठमांडू के सिनामंगल के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस शिकायत के बाद लामिछाने को नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पद से निलंबित कर दिया गया था। उस वक्त वह कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे थे। वहां भी उनकी टीम ने उन्हें टीम से हटा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kathmandu court grants 7 day police custody to rape accused Nepali cricketer Sandeep Lamichhane
संदीप लामिछाने को हिरासत में लिया गया - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही काठमांडू जिला न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। जिला अदालत ने लामिछाने के खिलाफ सात सितंबर को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जबकि शिकायतकर्ता ने काठमांडू में 21 अगस्त की रात की घटना का दावा किया था। एक महीने से अधिक समय तक लामिछाने पुलिस के रडार से दूर रहे। साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए पोस्ट अपडेट करते रहे।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले वह कतर एयरवेज से दोहा के रास्ते नेपाल वापस आए। काठमांडू एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने लामिछाने को हिरासत में ले लिया। अदालत अब लामिछाने के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने से पहले मामले की जांच के लिए उसकी गिरफ्तारी से 25 दिन तक का समय दे सकती है।

Kathmandu court grants 7 day police custody to rape accused Nepali cricketer Sandeep Lamichhane
संदीप लामिछाने - फोटो : ट्विटर
लामिछाने बार-बार इस घटना से इनकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वह उनके खिलाफ कानूनी समर्थन मांग रहे हैं। लामिछाने ने कहा- मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा और मैं अपने प्यारे देश का नाम और प्रसिद्धि बनाने के लिए जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर लौटूंगा। मेरी बेगुनाही साबित करने के लिए मैं जांच के सभी चरणों में पूरा सहयोग करूंगा और कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। न्याय होने दो।

लामिछाने छह अक्तूबर को गिरफ्तार किए गए थे और जेल में उनका आज चौथा दिन होगा। पुलिस के पास अब मामले की जांच के लिए कुल 21 दिन होंगे।

लेग स्पिनर हैं संदीप लामिछाने
संदीप एक लेग स्पिनर हैं। 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। तब उस टूर्नामेंट में नेपाल की टीम आठवें स्थान पर रही थी। इसके बाद 2018 में उन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने संदीप को नीलामी में खरीदा था। वह आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बने थे। दिल्ली ने संदीप को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था। संदीप तब नेपाल क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय बन चुके थे।

Kathmandu court grants 7 day police custody to rape accused Nepali cricketer Sandeep Lamichhane
संदीप लामिछाने
संदीप लामिछाने का प्रदर्शन
संदीप इसके अलावा बिग बैश लीग में भी खेल चुके हैं। वह दुनियाभर की लीगों का अहम हिस्सा हैं। संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 30 वनडे और 44 टी-20 खेले हैं। 30 वनडे में उनके नाम 69 विकेट और 44 टी-20 इंटरनेशनल में 85 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। 

ओवरऑल संदीप ने दुनियाभर की लीगों को मिलाकर कुल 136 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 193 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संदीप के नाम तीन विकेट और लिस्ट-ए में उनके नाम 115 विकेट हैं। वनडे में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर छह विकेट है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर पांच विकेट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed