फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik pandya appointed as india A captain against australia

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को मिला बेहतरीन प्रदर्शन का तोहफा, बनाए गए कप्तान

Thu, 02 Feb 2017 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Feb 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
Hardik pandya appointed as india A captain against australia
हार्दिक पांड्या - फोटो : espncricinfo

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांडया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के लिए इंडिया-ए की कप्तानी सौंपी गई है। यह मैच मुंबई के बार्बोन स्टेडियम में 16 से 18 फरवरी तक खेला जाएगा। टीम इंडिया के मौजूदा समय के सबसे सफल ऑलराउंडर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके पांडया को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चयनकर्ताओं ने यह तोहफा दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि इस अभ्यास मैच के लिए टीम में रणजी ट्रॉफी के कई नए चेहरों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह दी गई है। पांडया की अगुवाई वाली टीम में रिषभ पंत, अशोक डिंडा और शाहबाज नदीम को शामिल किया गया है। झारखंड की तरफ से रणजी खेलने वाले नदीम ने इस साल रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। 

विज्ञापन

प्रियांक पंचाल और राहुल सिंह पर होंगी सबकी निगाहें

Hardik pandya appointed as india A captain against australia

इस मैच में सबकी निगाहें पिछले रणजी ट्रॉफी में गुजरात के टॉप स्कोरर प्रियांक पंचाल और सर्विसेज बल्लेबाज राहुल सिंह पर होंगी। राहुल ने पिछले सीजन में 72 की बेहतरीन औसत से 945 रन बनाए थे। ईशान किशन को भविष्य में लंबे फार्मेट के लिए विकेटकीपर के तौर पर तैयार किया जा रहा है वहीं रिषभ पंत को भविष्य में इस वर्ग के बल्लेबाज के तौर पर तैयार किया जा रहा है। 

टीम इस प्रकार है
भारत ए: हार्दिक पंड्या (कप्तान), अखिल हेरवादकर, प्रियांक पांचाल, श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, रिषभ पंत, इशान किशन, शाहबाज नदीम, कष्णाप्पा गौतम, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, अशोक डिंडा, मोहम्मद सिराज, राहुल सिंह और बाबा इंद्रजीत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed