फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik and Suryakumar will be on target of NADA both included in the testing pool instead of Rohit and Ashwin

NADA: अब हार्दिक और सूर्यकुमार होंगे नाडा के निशाने पर, रोहित और अश्विन की जगह दोनों टेस्टिंग पूल में शामिल

Tue, 03 Jan 2023 09:59 AM IST
रोहित राज अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 Jan 2023 09:59 AM IST
सार

नाडा ने 2022 के 133 के मुकाबले 2023 की आरटीपी सूची में 149 खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिसमें रिकॉर्ड 75 एथलीट हैं। पिछली बार 49 एथलीट आरटीपी में रखे गए थे।

विज्ञापन
Hardik and Suryakumar will be on target of NADA both included in the testing pool instead of Rohit and Ashwin
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और 360 डिग्री क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव साल 2023 में नाडा के निशाने पर रहेंगे। दोनों को नाडा के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में शामिल कर लिया गया है। इनके अलावा रविंद्र जडेजा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को भी आरटीपी में बरकरार रखा गया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को बीते वर्ष की आरटीपी सूची से बाहर कर हार्दिक और सूर्यकुमार को रखा गया है। अब इन क्रिकेटरों समेत 149 खिलाड़ी साल 2023 में नाडा की नजरों में रहेंगे। सूची में शामिल खिलाड़ियों का नाडा कभी भी परीक्षण कर सकेगा।
विज्ञापन


हिमा, दुती, लवलीना, निकहत, सविता भी आरटीपी में
नाडा ने 2022 के 133 के मुकाबले 2023 की आरटीपी सूची में 149 खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिसमें रिकॉर्ड 75 एथलीट हैं। पिछली बार 49 एथलीट आरटीपी में रखे गए थे। एथलीटों में हिमा दास, दुती चंद, सुधा सिंह, शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर, डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया, ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर, त्रिकूद एथलीट एल्डोस पॉल प्रमुख हैं। सूची में पिछली बार की तरह इस बार भी कुल पांच क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, विश्व चैंपियन निकहत जरीन, एशियाई, राष्ट्रमंडल खेल के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल को भी इस बार की आरटीपी में रखा गया है। महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता, ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के अलावा पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर, पीआर श्रीजेश भी सूची में हैं।
विज्ञापन


संकेत भी शामिल, बजरंग, विनेश सूची में बरकरार
नई सूची में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता भारोत्तोलक संकेत सर्गर भी शामिल हैं। अचिंत श्यूली, बिंदिया रानी के अलावा पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, दीपक पूनिया, दिव्या काकरान, अंशु मलिक, सोनम मलिक, शटलर चिराग शेट्टी, शूटर मनु भाकर, सौरभ चौधरी, एलावेनिल वालरिवान, अभिषेक वर्मा को बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मिस टेस्ट होने पर लगता है दो साल का प्रतिबंध
आरटीपी के तहत नाडा इन खिलाड़ियों को कंपटीशन के दौरान कभी भी और कंपटीशन के बिना दिए गए पते (व्हेयर अबाउट) और समय के अनुसार सैंपल ले सकती है। तय समय पर सैंपल नहीं दिए जाने की स्थिति में एक मिस टेस्ट दे दिया जाता है। तीन मिस टेस्ट होने पर खिलाड़ी को डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करार दिए जाने वाला करार दिया जाता है। एक साल में तीन मिस टेस्ट पर एक से दो साल का प्रतिबंध लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed