{"_id":"615c584a8ebc3e2be51cba5c","slug":"harbhajan-singh-wants-yujvendra-chahal-in-indian-team-for-t20-worldcup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T-20 World Cup: चहल को वर्ल्ड कप टीम में देखना चाहते हैं हरभजन, धीमी गेंदबाजी को लेकर चर्यनकर्ताओं पर कसा तंज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T-20 World Cup: चहल को वर्ल्ड कप टीम में देखना चाहते हैं हरभजन, धीमी गेंदबाजी को लेकर चर्यनकर्ताओं पर कसा तंज
Tue, 05 Oct 2021 07:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:24 PM IST
सार
हरभजन सिंह को अभी भी उम्मीद है कि युजवेन्द्र चहल को भारतीय टीम में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने ट्वीट कर यह बात कही है। इसके साथ ही चयनकर्ताओं पर तंज भी कसा है, जिन्होंने चहल को धीमा गेंदबाज बताते हुए वर्ल्डकप टीम में जगह नहीं दी थी।
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने चहल को चैंपियन गेंदबाज बताया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह चाहते हैं कि युजवेन्द्र चहल को टी-20 वर्ल्डकप टीम में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपनी यह इच्छा बयां की है। चहल के ट्वीट का जवाब देते हुए भज्जी ने लिखा कि उन्हें अभी भी इस बात की उम्मीद है कि चहल को टी-20 वर्ल्डकप खेलने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने धीमी गेंदबाजी को लेकर भी तंज कसा है। क्योंकि चहल को बाहर करने के पीछे यह तर्क दिया गया था कि वो धीमी गति से गेंदबाजी करते हैं और यूएई की पिच में ज्यादा सफल नहीं होंगे। चहल साल 2017 से लगातार भारत के लिए वनडे और टी-20 मैच खेल रहे थे। उन्होंने भारत के बाहर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन श्रीलंका दौरे पर साधारण प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया और राहुल चाहर को उनकी जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया।
भारतीय टीम से बाहर होने के बाद चहल ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने यूएई की धीमी पिचों में बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के फेर में फंसाया है और फॉर्म में वापसी की है। इसके बाद से कई दिग्गजों ने चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाते हुए चहल को वर्ल्डकप टीम में शामिल करने की बात कही है। अनुभवी चहल की जगह टीम में शामिल हुए युवा राहुल चाहर वर्ल्डकप के दबाव में बिखर सकते हैं और भारतीय टीम को इससे नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
भारतीय टीम से बाहर होने के बाद चहल ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने यूएई की धीमी पिचों में बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के फेर में फंसाया है और फॉर्म में वापसी की है। इसके बाद से कई दिग्गजों ने चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाते हुए चहल को वर्ल्डकप टीम में शामिल करने की बात कही है। अनुभवी चहल की जगह टीम में शामिल हुए युवा राहुल चाहर वर्ल्डकप के दबाव में बिखर सकते हैं और भारतीय टीम को इससे नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
चहल के ट्वीट पर क्या था हरभजन का जवाब
युजवेन्द्र चहल और हरभजन सिंह का ट्वीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
युजवेन्द्र चहल ने ट्वीट कर लिखा "आईपीएल के बाकी मैचों के लिए काफी उत्साहित और अपना सौ फीसदी देने के लिए तैयार हूं।" चहल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए हरभजन ने लिखा "आपने हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की है। इसे जारी रखें और सुनिश्चित करें कि आप सही जगह गेंदबाजी कर रहे हैं। बहुत धीरे गेंद न करें। अभी भी आपको भारतीय टीम में देखने की उम्मीद करता हूं। चैंपियन गेंदबाज।"
धीमी गेंदबाजी पर कसा तंज
चयनकर्ताओं ने चहल की जगह राहुल चाहर को चुनते हुए कहा था "हमें टीम में ऐसा लेग स्पिनर चाहिए था, जो अधिक गति से गेंद फेंक सके। जो तेज गति के साथ पिच से अच्छी ग्रिप हासिल कर सके। ऐसे में हमने चहल की जगह राहुल चाहर को चुना।" इसके बाद चहल ने यूएई की पिच में ही लगातार अच्छी गेंदबाजी करके विकेट निकाले हैं। उन्होंने दुबई के बड़े मैदान में बल्लेबाजों को फंसाया है। हालांकि राहुल चाहर ने भी अच्छी गेंदबाजी की है। राहुल ने 13 और चहल ने 14 विकेट लिए हैं, लेकिन वर्ल्डकप में चहल का अनुभव निश्चित रूप से भारतीय टीम के काम आता।