फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   harbhajan singh to play in chennai test against australia

चेन्नई में भज्जी लगाएंगे 'शतक'

Thu, 21 Feb 2013 02:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 21 Feb 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
harbhajan singh to play in chennai test against australia

अब तक 99 टेस्ट खेल चुके ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना लगभग तय हो गया है। बीसीसीआई ने ट्विट किया है, 'कल 100वां टेस्ट खेलने के लिए हरभजन सिंह को बधाई। वे इस सीरीज में 2001 की तरह प्रदर्शन करें, गुड लक।'

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरभजन सिंह ने अब तक 99 टेस्ट मैच खेले हैं। 22 फरवरी की सुबह टॉस होते ही हरभजन 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 10वें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। हरभजन जुलाई 2011 में नाटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलने के बाद नवंबर 2012 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेल पाए थे। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूदीन ने भी केवल 99 टेस्ट मैच खेले हैं। हरभजन सिंह ने 99 टेस्ट मुकाबलों में 408 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


घरेलू मैचों में हरभजन ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके पुराने प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम मे चुना गया है। 2000-01 में जब ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आई थी तो हरभजन सिंह ने तीन मैचों की सीरीज में 32 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भज्जी के लिए 'लकी' है चेन्नई
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 फरवरी को पहला टेस्ट मैच होगा। चेन्नई का चिन्नास्वामी स्टेडियम भज्जी के लिए काफी भाग्यशाली रहा है। यहां छह टेस्ट मैचों में उन्होंने 39 विकेट लिए हैं। उनका इस मैदान पर एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84 रन पर आठ विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 217 रन पर 15 विकेट है।


उधर ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को ही पहले टेस्ट मुकाबले के लिए अंतिम एकादश की घोषणा की थी। उसके अंतिम एकादश में नॉथन लियोन के रूप में सिर्फ एक स्पिन गेंदबाज शामिल हैं, जबकि उन्होंने चार तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed