स्लेजिंग से तंग आकर भज्जी ने लीमैन से पूछा था- क्या तुम प्रेग्नेंट हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट की पिच पर हमेशा चुलबुले अंदाज में दिखने वाले क्रिकेटर हरभजन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस बर्थडे बॉय ने एक बड़ा खुलासा किया है। भज्जी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर खुद को सुपर स्टार समझते हैं और स्लेजिंग भी सबसे ज्यादा करते हैं।
भज्जी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने एक बार डेरेन लीमैन कि स्लेजिंग से तंग आकर आकर उनसे पूछ लिया था कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? दरअसल, भज्जी ने ऐसा लीमैन के मोटापे पर तंज कसते हुए कहा था। आपको बता दें कि लीमैन इस वक्त ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच हैं।
एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में भज्जी ने कई विवादों और क्रिकेट से जुड़े सवालों के जवाब दिए। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स से इस ऑफ स्पिनर की नोंकझोंक हमेशा होती रही है। नोंकझोंक के बारे में भज्जी से पूछे गए एक सवाल पर भज्जी ने कहा कि वो हमेशा मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को करारा जवाब देते थे।
भज्जी के मुताबिक, डेरेन लीमैन और यहां तक कि ग्लेन मैक्ग्रा जैसा महान बॉलर भी स्लेजिंग में पीछे नहीं रहते थे। भज्जी हतातें हैं कि, 'एक मैच के दौरान मैं बैटिंग कर रहा था। लीमैन इस दौरान लगातार स्लैजिंग कर रहे थे। मुझे गुस्सा आ गया।
मैंने लीमैन के बाहर निकले हुए पेट की तरफ इशारा करके पूछा कि क्या प्रेग्नेंट हो? लीमैन फौरन शेन वॉर्न के पास गया और उसे मेरे कमेंट के बारे में बताया। वॉर्न हंसने लगा और फिर उसने मुझसे पूछा कि क्या तुमने ऐसा कहा?'
स्लेपगेट में श्रीसंत की ही गलती थी- भज्जी
आपको बता दें कि हरभजन सिंह का एंड्रयू साइमंड्स के साथ भी विवाद हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने भज्जी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसे मंकी कहा था। मंकीगेट पर हरभजन सिंह ने कहा, 'मैंने उसे बंदर नहीं कहा था।
वो गलत समझा। दरअसल, उसे हिंदी नहीं आती थी और मुझे अंग्रेजी। हालांकि, भज्जी ने माना कि उन्होंने हिंदी में साइमंड्स से कुछ कहा जरूर था।' शोएब अख्तर को अपना खास दोस्त बताते हुए हरभजन ने कहा कि वो झगड़े मैदान पर होते थे। बाहर तो हम दोस्त हैं।
भज्जी पाकिस्तानी बॉलर शोएब अख्तर के बीच में भी ग्राउंड पर झगड़ा होता रहता था। भज्जी बताते हैं कि, ' शोएब मुझे छक्का मारने के लिए कहता था। एक बार मैंने उसे छक्का मार दिया। फिर उसने लगातार दो बाउंसर फेंके। हालांकि मैं बच गया।
उसने कुछ गलत बातें मुझसे कहीं तो मैंने भी जवाब दे दिया।' भज्जी भज्जी बताते हैं, 'शोएब ने एक बार मुझसे आकर कहा कि वो मुझे मेरे ही कमरे में आकर पीटेगा। मैंने उससे कहा- तू आ जा। देखते हैं कौन किसको पीटता है?' भज्जी ने बताया कि एक बार शोएब ने उन्हें और युवराज सिंह को कमरे में पीटा था।
हरभजन के गुस्से का शिकार श्रीसंत भी हो चुके हैं। भज्जी कहते हैं कि स्लेपगेट में श्रीसंत की ही गलती थी। आपको बता दें कि एक आईपीएल मैच के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इस विवाद को स्लेपगेट कहा जाता है, स्लैपगेट पर पूछे गए सवाल पर हरभजन ने कहा, 'वो श्रीसंत की गलती थी। हालांकि उस गलती के लिए मैं आज भी शर्मिंदा हूं। उसके लिए आज भी माफी मांगता हूं।'
Published by- Amit kumar