{"_id":"5a59989a4f1c1bb23f8b48eb","slug":"harbhajan-singh-post-a-video-on-twitter-of-airlines-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: एयरहोस्टेस चोरी-छिपे खा रही थी चिकन, भज्जी ने ऐसे खोली पोल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: एयरहोस्टेस चोरी-छिपे खा रही थी चिकन, भज्जी ने ऐसे खोली पोल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें एयरलायंस स्टाफ की हरकत सामने आया है। वीडियो में फ्लाइट का स्टाफ यात्रियों को दिए जाने वाले खाने को टेस्ट कर रहा है।
विज्ञापन
वीडियो पोस्ट करते हुए हरभजन मे लिखा, 'यदि आपको फ्लाइट में सफर दौरान कम चिकन खाने को मिलता है तो यह मत सोचिए कि एयरलायंस कॉस्ट कटिंग पर है। इसका कारण कुछ और भी हो सकता है।' दरअसल, इस वीडियो में एयरलाइन्स की स्टाफ चिकन खाते नजर आ रही है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- IPL 2018: युवराज सिंह, गंभीर समेत अन्य खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस का किया खुलासा
हालांकि, इस बात का पता नहीं चल पाया है यह वीडियो हरभजन ने खुद ही बनाई है या सोशल मीडिया से ली है, लेकिन खबर लिखे जाने तक 10 सेकेण्ड के इस वीडियो को 26 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि कई लोगों की प्रतिक्रिया आ चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि हरभजन सिंह काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। फिलहाल वो सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में खेल रहे हैं। पिछले काफी समय से टीम से बाहर रहे हरभजन को आईपीएल सीजन 11 में वापसी हो सकती है या नहीं। इस बात का पता तो 27-28 जनवरी को चलेगा, क्योंकि इस दिन खिलाड़ियों की नीलामी होनी है।
हाल ही में बेस प्राइस को लेकर हरभजन ने कहा था, 'मुंबई इंडियंस के साथ मेरा सफर एक दशक का रहा। मेरा ध्यान अपनी मजबूती के हिसाब से खेलने पर टिका है, फिर चाहे जो भी फ्रैंचाइजी मुझे खरीदे। देखते हैं कि नीलामी में क्या होता है।'
देखें वीडियोः-
If you get less chicken on your plane, don’t think the airline is cost-cutting. Maybe something else 😆 🤪👇 pic.twitter.com/a1fLAvKJ39
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 12, 2018