फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भज्जी ने मारा वेस्टइंडीज टीम पर ताना, बोले- ये तो रणजी ट्रॉफी में भी नहीं पहुंच पाएंगे

Sat, 06 Oct 2018 12:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh made comments on west indies team poor performance

टीम इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने में मजबूर कर दिया। कहना गलत नहीं होगा कि पहला टेस्ट बडे़ अंतर से 'कोहली की टोली' अपने नाम करने जा रही है।

Harbhajan Singh made comments on west indies team poor performance

इस मैच में वेस्टइंडीज ने बेहद लचर खेल दिखाया। न तो उनकी गेंदबाजी में वो धार नजर आई और न ही बल्लेबाजी में दम। ऐसे में बहुत हद तक यह मुकाबला एकतरफा हो गया। अब हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज के इस खराब प्रदर्शन पर ताना मारा है।

Harbhajan Singh made comments on west indies team poor performance

टेस्ट मैच को लेकर हरभजन ने कहा, 'वेस्ट इंडीज क्रिकेट को पूरे सम्मान के साथ, मैं आप सभी से एक सवाल पूछना चाहता हूं .. क्या इस तरह के प्रदर्शन से टीम प्लेट ग्रुप से रणजी क्वॉर्टर के लिए क्वॉलिफाइ कर पाएगी? एलीट से तो नहीं होगा।'





 
विज्ञापन
विज्ञापन
Harbhajan Singh made comments on west indies team poor performance

हालांकि भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट ले चुके भज्जी के इस ट्वीट से कई फैंस बेहद निराश नजर आए। उन्होंने हरभजन को आइना दिखाते हुए यहां तक लिख दिया कि, 1 महीना पहले भारतीय टीम का भी यही हाल था इंग्लैंड में। ऐसे में दूसरी टीम का मजाक बनाना गलत है।

विज्ञापन
Harbhajan Singh made comments on west indies team poor performance
याद हो कि इंग्लैंड की मेजबानी में टेस्ट सीरीज को भारत 1-4 के अंतर से हार गया था। विराट कोहली ने फिर एशिया कप में कप्तानी नहीं संभाली। रोहित शर्मा की कप्तानी में हाल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार एशिया कप जीता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed