{"_id":"1913747214733c8ee2e41209b189eb2d","slug":"harbhajan-blast-in-ranji-quarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरभजन की आतिशी पारी ने दिया पंजाब को सहारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन की आतिशी पारी ने दिया पंजाब को सहारा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीग मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) ने बुधवार को क्वार्टर मुकाबले में स्टार खिलाड़ियों से सुज्जित पंजाब टीम की हालत खस्ता कर दी।
विज्ञापन
लेकिन मुश्किल हालात में कप्तान हरभजन सिंह ने ताबड़तोड़ अर्द्धशतक जड़ते हुए किसी तरह पहली पारी में टीम का स्कोर 304 रन तक पहुंचाया।
वड़ोदरा में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जेएंडके की पेस तिकड़ी उमर नजीर, समीउल्लाह बेग और राम दयाल ने पंजाब के शीर्षक्रम को सस्ते में समेट दिया। पंजाब के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह एक बार सिर्फ फ्लॉप रहे और 10 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
टीम के अन्य बल्लेबाज मनन वोहरा (12), जीवनजोत सिंह (22), मनदीप सिंह (06), गुरकीरत सिंह (41), रविइंदर सिंह. (36) और गीतांश खेड़ (06) जेएंडके की पेस बैटरी के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सके। पंजाब टीम के सात बल्लेबाज सिर्फ 146 रन पर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
इन मुश्किल हालातों में पंजाब को कप्तान हरभजन सिंह ने सहारा दिया और 92 रन की बेजोड़ पारी खेली। हरभजन भले ही प्रथम श्रेणी का अपना तीसरा शतक बनाने से चूक गए लेकिन वह टीम सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। एक तरफ जहां पंजाब के शीर्ष बल्लेबाज जेएंडके के गेंदबाजों के सामने सहमें हुए नजर आए वहीं, भज्जी 79 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों के साथ धुआंधार 92 रन की पारी खेल गए।
हरभजन सिंह ने संदीप सिंह के साथ आठवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी निभाई। संदीप ने 123 गेंदों में आठ चौकों के साथ 51 रन बनाए। दूसरी ओर जेएंडके के तेज गेंदबाज उमर नजीर ने सर्वाधिक चार, राम दयाल ने तीन और समीउल्लाह बेग ने दो विकेट झटके। कप्तान परवेज रसूल ने एक विकेट अपने नाम किया।
उथप्पा और नायर के शतकों ने कर्नाटक को संभाला
बंगलूरू में मेजबान कर्नाटक के खिलाफ उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। टॉस जीतकर यूपी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कर्नाटक के तीन विकेट सिर्फ 15 रन पर चटका दिए लेकिन उसके गेंदबाज इस लय को ज्यादा आगे तक कायम नहीं रख सके।
राबिन उथप्पा और करूण नायर ने शानदार शतक ठोकते हुए कर्नाटक को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल लिया। उथप्पा ने नायर के साथ चौथे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी निभाई। उथप्पा 160 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 100 रन बनाने के बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर अली मुर्तजा की गेंद पर स्टंप हो गए।
नायर ने फिर गौतम के साथ पांचवें विकेट के लिए 162 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। नायर ने 246 गेंदों पर 100 रन की पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया।
सूर्यकुमार के शतक से मुंबई मजबूत
मुंबई में सूर्यकुमार यादव (120) के शानदार शतक से गत चैंपियन मुंबई ने महाराष्ट्र के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में पहले दिन सात विकेट पर 306 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे 40 बार के रणजी चैंपियन मुंबई ने हालांकि अपने चार विकेट 101 रन तक गंवा दिए थे। वसीम जाफर (44), कौस्तुभ पवार (19) आदित्य तारे (03) और अभिषेक नायर (05) रन बनाकर आउट हुए। लेकिन सूर्यकुमार ने 139 गेंदों में 18 चौकों के साथ 120 रन की पारी खेलकर मुंबई को संभाला।
बंगाल की पारी लड़खड़ाई
कोलकाता में घरेलू मैदान पर खेल रही बंगाल की पहली पारी रेलवे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में लड़खड़ा गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने स्टंप्स तक 273 रन तक आठ विकेट गंवा दिए थे।
दिन का खेल खत्म होने तक रिद्धिमान साहा (59) और अशोक डिंडा (17) क्रीज पर थे और नौवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर चुके थे। इससे पहले रेलवे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बंगाल के दो विकेट तीन रन पर चटका दिए। लेकिन सुदीप और अभिमन्यु ईश्वरन ने तीसरे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी करके बंगाल को संकट से उबार लिया।