{"_id":"0867640c-9df8-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"happy-to-be-giving-back-something-to-game-says-vvs-laxman","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट को कुछ वापस देने से खुश हूं: लक्ष्मण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट को कुछ वापस देने से खुश हूं: लक्ष्मण
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Fri, 05 Apr 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संन्यास ले चुके भारतीय टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का सलाहकार बनना और कमेंटरी करना क्रिकेट को कुछ वापस करने का उनका तरीका है, जिस खेल ने उन्हें सब कुछ दिया है।
विज्ञापन
लक्ष्मण ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं विभिन्न चीजों का अनुभव कर रहा हूं। खेल में कुछ योगदान देना शानदार है क्योंकि क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है। मेरे पास जो भी अनुभव है, मैं उसे क्रिकेटरों से साझा करना चाहता हूं। सलाहकार के तौर पर मैं अपने अनुभव खिलाड़ियों से बांट रहा हूं। कमेंटरी के जरिये मैं दर्शकों से इनको साझा कर रहा हूं। खेल को कुछ वापसी करने का यह शानदार तरीका है।’
विज्ञापन
सनराइजर्स की टीम में के श्रीकांत के रूप में सह सलाहकार मौजूद हैं। टीम में टॉम मूडी मुख्य कोच और वकार यूनुस गेंदबाजी कोच हैं। लक्ष्मण ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह मेरे लिए खेल को कुछ वापस देने का अच्छा मौका है और उस टीम के लिए जिसके बारे में मैं जुनूनी हूं, विशेषकर हैदराबाद के क्रिकेट क्रेजी दर्शकों के लिए।’
विज्ञापन