फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Happy birthday team india bowler Harbhajan Singh is celebrating birthday today know his some cricket records

जन्मदिन विशेष: 41 साल के हुए हरभजन सिंह, टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय

Sat, 03 Jul 2021 10:20 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 03 Jul 2021 10:20 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। हरभजन का शुमार भारत के सबसे कामयाब गेंदबाजों में किया जाता है। वह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन
Happy birthday team india bowler Harbhajan Singh is celebrating birthday today know his some cricket records
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया में उनकी भूमिका हमेशा मैच विजेता खिलाड़ी की रही। हरभजन आज भले ही भारतीय टीम का हिस्सा न हों लेकिन क्रिकेट में उनके योगदान को भुला पाना मुश्किल है। वह कर्ई ऐतिहासिक जीत में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट तक में उनका जलवा हमेशा बरकरार रहा। हरभजन गेंदबाजी में तो कमाल करते ही हैं लेकिन कई ऐसे मौके आए जब उन्होंने बल्लेबाजी में हाथ दिखाते हुए टीम इंडिया को मैच जिताए हैं।  उनके जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन

हरभजन सिंह भारत के उन गिने-चुने क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने टीम इंडिया को 2 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए 2007 टी-20 विश्व कप में हरभजन उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने फाइनल जीता। इस विश्व कप में हरभजन भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज थे। इसके अलावा साल 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हरभजन सिंह हिस्सा रहे। यह विश्व कप भारत ने 1983 के बाद जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन सिंह भारत के पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने साल 2000 में यह हैट्रिक कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए लगाई थी। अपनी हैट्रिक के दौरान हरभजन ने रिकी पॉन्टिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न को आउट किया था शिकार। उनकी इस हैट्रिक के चलते भारत ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड पर लगाम लगाई थी। 

विज्ञापन

हरभजन सिंह के टेस्ट क्रिकेट पर नजर डाली जाए तो उन्होंने भारत के लिए 103 मैच खेले हैं 417 विकेट लिए हैं। इस दौरान 84 रन पर 8 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। हरभजन ने 236 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया जिनमें वह 269 विकेट लेने में सफल रहे। वनडे में 31 रन पर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा हरभजन ने भारत के लिए 28 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिनमें 25 विकेट झटके।

हरभजन के ओवर ऑल क्रिेकेट करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने  367 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है जिनमें 711 विकेट लिए हैं। इतना ही नहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में हरभजन ने अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए 3569 रन भी बनाए हैं। मौजूदा समय में टीम इंडिया से दूर हरभजन आईपीएल में सक्रिय हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के अलावा हरभजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेले हैं। साल 2021 सत्र में हरभजन सिंह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed