फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Sachin Tendulkar: इस मैच से बदली जिंदगी, जब 26 साल पहले किस्मत ने दिया साथ

Fri, 24 Apr 2020 04:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 24 Apr 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Sachin Tendulkar: For First Time Sachin Tendulkar open for India vs New Zealand
बतौर ओपनर सचिन का डेब्यू मैच - फोटो : ट्विटर

22 गज की पट्टी पर 24 साल तक करोड़ों हिंदुस्तानियों की उम्मीदों का बोझ लेकर दौड़ने वाले सचिन तेंदुलकर का आज 47वां जन्मदिन है। 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे इस खिलाड़ी ने बेहद कम उम्र में ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया। 16 साल की छोटी सी उम्र में 1989 की पाकिस्तान सीरीज के दौरान भारत के लिए पहला मैच खेला। सियालकोट के चौथे टेस्ट के दौरान वकार यूनिस की एक छोटी गेंद उनकी नाक पर लगी और खून बहने लगा, लेकिन सचिन ने मैदान से बाहर जाने से इनकार कर दिया। वो कहते हैं, 'मैं नहीं चाहता कि किसी को भी ये लगे कि मैं डर गया था।'

Happy Birthday Sachin Tendulkar: For First Time Sachin Tendulkar open for India vs New Zealand

वैसे तो सचिन का जन्म ही क्रिकेट के खेल में महान बनने के लिए हुआ था, लेकिन 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच ने उनकी क्रिकेटीय जिंदगी को बदल कर रख दिया। ये पहला मौका था जब सचिन बतौर ओपनर टीम इंडिया के लिए खेलने उतरे। भारत के नियमित सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू चोटिल थे और सचिन ने ओपनिंग के लिए अपना हाथ उठाया।

Happy Birthday Sachin Tendulkar: For First Time Sachin Tendulkar open for India vs New Zealand
सचिन और सौरव के साथ अजहर - फोटो : ट्विटर

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब टीम लोकतंत्र की माने तो सचिन कोच अजीत वाडेकर और कप्तान अजहर के पास गए और उनसे एक मौका मांगा। उन्होंने कहा कि अगर मैं फेल हो गया तो दोबारा ऐसा नहीं कहूंगा। तेंदुलकर की जिंदगी बदलने में पू्र्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा योगदान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Sachin Tendulkar: For First Time Sachin Tendulkar open for India vs New Zealand
बतौर ओपनर सचिन का डेब्यू - फोटो : ट्विटर

साल 1989 से 1994 तक वह वन-डे में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। हालांकि, इस मैच में सचिन शतक बनाने से चूक गए थे। तेंदुलकर ने 15 चौके और दो छक्के की मदद से 49 गेंदों पर 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उस दिन मैच के पहले 15 ओवर्स में नियमों के मुताबिक 30 गज के घेरे के बाहर मात्र दो फिल्डर्स के होने की शर्त का सचिन ने भरपूर फायदा उठाया।

विज्ञापन
Happy Birthday Sachin Tendulkar: For First Time Sachin Tendulkar open for India vs New Zealand
बतौर ओपनर सचिन का डेब्यू मैच - फोटो : ट्विटर

सचिन का क्रिकेट खेलने का प्राकृतिक तरीका उन्हें इस छोटे फॉर्मेट के लिए मुफीद बना रहा था। टेस्ट क्रिकेट में सचिन थोड़ा आराम से, बिना रिस्क लिए। बिना पारी की शुरुआत में गेंद हवा में मारे खेलते थे, लेकिन वन-डे में उन्हें पहली ही बॉल से आसपास के फिल्डर्स के सिर के ऊपर मारने का लाइसेंस मिला हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed