फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी ओवर्स में यह टीम हो जाती है घातक, तरकश में पड़े हैं डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट बॉलर्स

Fri, 24 Apr 2020 04:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 24 Apr 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad have more dangerous death over specialist bowlers says Warner
- फोटो : सोशल मीडिया

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग में 'डेथ ओवर्स' में उनकी टीम की गेंदबाजी सर्वश्रेष्ठ है। चार साल पहले खिताब जीत चुके सनराइजर्स के पास भारत के भुवनेश्वर कुमार जैसा तेज गेंदबाज और अफगानिस्तान के राशिद खान जैसा स्पिनर है।

Sunrisers Hyderabad have more dangerous death over specialist bowlers says Warner
जॉनी बेयरस्टो-डेविड वार्नर - फोटो : अमर उजाला

वार्नर ने सनराइजर्स के साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो से इंस्टाग्राम पर लाइव सत्र में कहा, 'हमारे पास अच्छी टीम है। सबसे अच्छी बात यह है कि गेंदबाजी में काफी गहराई है। हमारे पास अच्छे स्विंग गेंदबाज और डेथ ओवर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी संयोजन है।

Sunrisers Hyderabad have more dangerous death over specialist bowlers says Warner
वार्नर और बेयरस्टो - फोटो : पीटीआई

बेयरस्टो के साथ शानदार जोड़ी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'विकेटों के बीच दौड़ काफी अहम है। हम दोनों का यही मजबूत पक्ष है। हम एक दो रन लेकर शुरू ही से दबाव बनाने में विश्वास करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad have more dangerous death over specialist bowlers says Warner
आईपीएल/कोरोनावायरस - फोटो : अमर उजाला

बताते चलें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। क्या इस साल आईपीएल का 13वां सीजन खेला जाएगा या भी नहीं, ये भी देखना होगा। भारत में रोजाना कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बढोतरी होती जा रही है। ताजा अपडेट की माने तो देश में मृतकों की कुल संख्या 718 के पार जा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed