{"_id":"5d8499ec8ebc3e01390a7c72","slug":"happy-birthday-rashid-khan-afghanistan-superstar-spin-bowler-turns-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशिद खानः बारूद को अपनी मुट्ठी में भरकर गुगली का बम फोड़ने वाला गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राशिद खानः बारूद को अपनी मुट्ठी में भरकर गुगली का बम फोड़ने वाला गेंदबाज
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 20 Sep 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राशिद खान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक विदेशी गेंदबाज जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को अपना जबरा फैन बना दिया। क्रिकेट के मैदान पर उतरा और दुनिया भर में अपनी गेंदबाजी से छा गया। आक्रमकता भी तेज गेंदबाजों वाली। बचपन बम धमाकों के साए में गुजरा, लेकिन हवा में फैलते बारूद को उसने अपनी गेंदबाजी में भर लिया और अब मैदान पर अपनी फिरकी से बड़े-बड़े धमाके करता है। अपनी गुगली से बल्लेबाजों को छकाने वाले गेंदबाज हैं राशिद खान और आज उनका 21वां जन्मदिन है।
2 of 4
राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राशिद ने महज 17 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। अफगानिस्तान की तरफ से वह टी-20 और वन-डे डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। 18 अक्टूबर 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपना वन-डे डेब्यू किया था, जबकि पहला टी-20 मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला था। राशिद का बचपन कुछ समय पाकिस्तान में गुजरा, उन दिनों अफगानिस्तान की हालत बदतर थी। कहीं भी बम फट जाते, लोगों को प्रताड़ित किया जाता। इसके डर से राशिद के पिता पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए। बाद में हालात काबू में हुए तो सभी अपने वतन लौटे।
3 of 4
राशिद खान
- फोटो : पीटीआई
राशिद ने महज 21 साल की उम्र में ही अफगानिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभाल ली। टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले राशिद क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान है। 5 सितंबर 2019 को राशिद ने महज 20 साल 350 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ टीम की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राशिद खान
- फोटो : social media
अफगानी फिरकी गेंदबाज राशिद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में छा गए हैं। 68 वन-डे में राशिद के नाम 131 विकेट और वन-डे में वह सबसे तेज 100 विकेट पूरा करने वाले गेंदबाज हैं। 40 टी-20 खेल चुके राशिद ने 79 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इसी साल फरवरी में चार गेंद पर चार विकेट हासिल किए थे। अब तक तीन टेस्ट खेलने वाले राशिद ने इस फॉर्मेट में कुल 20 विकेट हासिल किए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।