भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
हार्दिक पांड्या ने पुराने दिनों को किया याद, बताया कैसे ट्रक में सफर कर खेलने जाया करता था मैच
पांड्या ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वह उजले रंग का टीशर्ट पहने हुए ट्रक पर सवार हैं और किसी मैच के लिए वह सफर कर रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, उन दिनों मैं लोकल क्रिकेट मैच खेलने के लिए ट्रक से ही सफर किया करता था और मैंने इससे बहुत कुछ सीखा है। यह अब तक का शानदार सफर रहा है।'
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
पांड्या की इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। बता दं कि पांड्या इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टी-20 टीम का हिस्सा हैं।
बता दें कि पांडया का जीवन बेहद संघर्ष भरा रहा है। शुरुआती दिनों में उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, लेकिन क्रिकेट ने किस्मत पलट दी। पांडया के भाई क्रुणाल पांड्या भी भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हैं।