फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hanuma Vihari rejoins Hyderabad, parts ways with Andhra ahead of 2021-22 domestic season

नाता: हनुमा विहारी ने छोड़ा इस टीम का साथ, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Wed, 15 Sep 2021 08:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Sep 2021 08:16 PM IST
सार

हनुमा विहारी पिछले पांच साल से आंध्र प्रदेश के लिए खेल रहे थे लेकिन अब वो फिर से हैदराबाद टीम का हिस्सा बन गए हैं। 

विज्ञापन
Hanuma Vihari rejoins Hyderabad, parts ways with Andhra ahead of 2021-22 domestic season
हनुमा विहारी

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने आंध्र क्रिकेट संघ से नाता तोड़ लिया है। अब वह घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद की टीम की तरफ से खेलेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। बता दें कि विहारी पिछले पांच साल से आंध्र टीम का हिस्सा थे। मगर अब वह फिर से अपनी पुरानी टीम का हिस्सा बन गए हैं। बता दें कि विहारी साल 2015 में वह आंध्र की टीम में शामिल हो गए थे। हनुमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैं आप सभी को सूचित करता हूं कि मैं एक अच्छे रिश्ते के साथ आंध्र क्रिकेट संघ से अलग हो रहा हूं। मुझे पिछले पांच वर्षों में आंध्र का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य और टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है। हम एक टीम के रूप में तैयार हुए और इस पर हमें काफी गर्व है। मैं अपने सभी साथियों, कोचों और संघ के पदाधिकारियों को निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं आने वाले सीजन से हैदराबाद क्रिकेट संघ का हिस्सा बनूंगा।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन


बता दें कि विहारी ने 94 प्रथम श्रेणी मैचों में 55 की औसत से 7261 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 21 शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं। वह तिहरा शतक (302*) भी जड़ चुके हैं। वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में हनुमा ने 80 मैच में 42.87 की औसत से 3001 रन बना चुके हैं। उन्होंने लिस्ट ए में चार शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा हनुमा विहारी ने भारत के लिए 12 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक की मदद से 624 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed