{"_id":"5b92568f867a557ed10182a6","slug":"hanuma-vihari-made-his-test-debute-against-england-at-oval","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं हनुमा विहारी?, जिन पर विराट ने जताया पृथ्वी शॉ से ज्यादा भरोसा, दिया डेब्यू का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं हनुमा विहारी?, जिन पर विराट ने जताया पृथ्वी शॉ से ज्यादा भरोसा, दिया डेब्यू का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला ओवल में शुरू हो चुका है। पिछले चार मुकाबलों में 3-1 से सीरीज गंवाने वाली टीम इंडिया पांचवें मैच में स्पेशल प्लान और कुछ खास बादलवों के साथ मैदान पर उतरी है। दरअसल टीम इंडिया दो नए बदलवों के साथ मैदान पर अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभालेगी। हनुमा विहारी को हार्दिक पांड्या की जगह टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दिया गया है। वहीं रवींद्र जडेजा को आर अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया है।
2 of 5
hanuma vihari
क्रिकेट फैंस के लिए हनुमा विहारी एक नया नाम है। बता दें कि हनुमा विहारी का यह डेब्यू टेस्ट मैच है। हालांकि प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से कई दिग्गजों को हैरान किया है, जिसके दम पर आज इन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। हनुमा 292वें खिलाड़ी हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट कैप मिली है। आइए हनुमा विहारी के अब तक के क्रिकेट करियर के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं...
3 of 5
हनुमा विहारी
13 अक्टूबर 1993 को काकिनाड में जन्में विहारी ने साल 2010 में झारखंड के खिलाफ प्रथम श्रेणा क्रिकेटर से डेब्यू किया था। हनुमा ने अब तक 63 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 59.79 की औसत से 5142 रन बनाए हैं, जिसमें 15 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 56 मैचों में 2268 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनुमा विहारी
24 वर्षीय हनुमा का 2017-18 के रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने पूरे सीजन 6 मैचों में 94 की औसत से 752 रन बनाए हैं। हाल ही में हुनमा ने भारत ए की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में 148 रन की शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
हनुमा विहारी
महज 24 साल 314 दिन में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले हनुमा 2012 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा थे और हाल ही में इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम का हिस्सा रहे इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड-ए के खिलाफ वन-डे सीरीज के चार मैचों में 291 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।