{"_id":"58b7b7ff4f1c1ba6698309ed","slug":"guptill-heroics-won-t-earn-test-recall-nz-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड से हारा द. अफ्रीका, मार्टिन गुप्टिल ने बनाया रिकार्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड से हारा द. अफ्रीका, मार्टिन गुप्टिल ने बनाया रिकार्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट के बावजूद सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की रिकॉर्डतोड़ नाबाद 180 रन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को चौथे वनडे मैच में सात विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 से बराबर हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने वाले गुप्टिल न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए है।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर खेलकर जीत के लिए 280 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में कीवियों ने 30 गेंद शेष रहते ही मेहमानों को हरा दिया। गुप्टिल ने रॉस टेलर (66) के साथ तीसरे विकेट के लिए 180 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। इससे न्यूजीलैंड ने केवल 45 ओवरों में तीन विकेट पर 280 रन बनाकर जीत दर्ज की।
इससे पहले कप्तान एबी डिविलियर्स (नाबाद 72), फॉफ डुप्लेसिस (67) और वायने पर्नेल के 12 गेंदों पर 29 रन की पारी से दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 279 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवरों में 72 रन लुटाए। गप्टिल ने अपनी पारी के दौरान 138 गेंदों का सामना किया तथा 15 चौके और 11 छक्के लगाये।
विज्ञापन
इससे पहले वनडे में नाबाद 239 और नाबाद 189 रन की दो पारियां खेल चुके गप्टिल ने डीन ब्राउनली (1) और कप्तान केन विलियमसन (21) के आउट होने के बाद मैदान पर खूंटा गाड़ दिया। गप्टिल ने दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज इमरान ताहिर (56 रन देकर दो विकेट) पर लगातार दो छक्के लगाने के बाद दो रन लेकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।