फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujrat Titans Wins Most matches while chasing in IPL RR captains Sanju Samson breaks Rohit Sharma record

IPL 2024: गुजरात को रास आता है लक्ष्य का पीछा करना, चेज करते हुए जीत चुकी है इतने मुकाबले, देखें आंकड़े

Thu, 11 Apr 2024 11:15 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Apr 2024 11:15 AM IST
सार

गुजरात टाइटंस की टीम 2022 में आईपीएल में पहली बार खेलने उतरी थी। इस टीम ने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई। गुजरात ने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल का खिताब जीता, जबकि टीम पिछले सीजन उपविजेता बनकर उभरी थी।

विज्ञापन
Gujrat Titans Wins Most matches while chasing in IPL RR captains Sanju Samson breaks Rohit Sharma record
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बारिश से बाधित रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली गुजरात टाइटंस के इतिहास को देखें तो टीम को लक्ष्य का पीछा करना रास आता है। गुजरात ने चेज करते हुए राजस्थान को तीन विकेट से मात दी थी। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली थी, जबकि राशिद खान ने अंतिम दो ओवर में मैच का पासा पलट दिया था। राशिद 11 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। 
विज्ञापन

चेज करते हुए काफी बेहतर है गुजरात का रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस की टीम 2022 में आईपीएल में पहली बार खेलने उतरी थी। इस टीम ने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई। गुजरात ने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल का खिताब जीता, जबकि टीम पिछले सीजन उपविजेता बनकर उभरी थी। आंकड़ों को देखें तो गुजरात ने आईपीएल इतिहास में 22 मुकाबलों में से 16 मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं, जबकि इस दौरान टीम को छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस लिहाज से टीम का चेज करते हुए रिकॉर्ड काफी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात ने प्राप्त किया अपने इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य
गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के खिलाफ अपने इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया। गुजरात ने जयपुर में खेले गए मैच में 197 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया। इससे पहले टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 2023 में बैंगलुरु में खेले गए मैच में 198 रन चेज किए थे जो इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। इसके अलावा टीम अबतक चार बार 190 या इससे अधिक रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर चुकी है। वहीं, अंतिम गेंद पर यह गुजरात का सबसे बड़ा रन चेज रहा। इससे पहले टीम ने अंतिम गेंद तक चले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2022 में 196 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। 
विज्ञापन

आईपीएल में गुजरात का सबसे बड़ा रन चेज
स्कोर बनाम स्थान वर्ष
198 आरसीबी बैंगलुरु 2023
197 राजस्थान रॉयल्स जयपुर 2024
196 सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई 2022
190 पंजाब किंग्स मुंबई 2022

सैमसन ने रोहित को छोड़ा पीछे
राजस्थान को भले ही गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के कप्तान संजू सैमसन ने इस दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। सैमसन का कप्तान के तौर पर यह 50वां आईपीएल मुकाबला था और उन्होंने इस मैच में नाबाद 68 रनों की पारी खेली। सैमसन इस तरह कप्तान के तौर पर 50वें मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपने 50वें मैच में दिल्ली के खिलाफ 2016 में 65 रनों की पारी खेली थी।

आईपीएल में कप्तान के तौर पर 50वें मैच में सर्वाधिक रन 
ल्लेबाज रन टीम बनाम वर्ष
संजू सैमसन 68* राजस्थान गुजरात 2024
रोहित शर्मा 65 मुंबई दिल्ली 2016
गौतम गंभीर 59 केकेआर आरसीबी 2013
डेविड वॉर्नर 45 हैदराबाद दिल्ली 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed