फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujrat Lions Player Jason Roy Will Not Return To India For IPL

गुजरात लॉयंस को एक और झटका, अब नहीं आएगा 'रूठा' खिलाड़ी

Wed, 03 May 2017 01:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 03 May 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
Gujrat Lions Player Jason Roy Will Not Return To India For IPL
Gujrat lions, IPL - फोटो : PTI
आईपीएल 2017 का सफर गुजरात लॉयंस के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ। पिछले साल अंकतालिका के टॉप पर रहने वाली गुजरात लॉयंस की टीम इस साल अंतिम तीन पायदानों के बीच लटक रही है। इसके अलावा टीम के खिलाड़ी लगातार बाहर हो रहे हैं। इसी कड़ी में नया है टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय का, जो फिलहाल आयरलैंड के खिलाफ वनडे खेलने अपने देश गए हुए हैं।
विज्ञापन


नियमित मौका न दिए जाने से 'रूठे' रॉय ने कहा है कि वो अब आईपीएल के बाकी मैच खेलने के लिए भारत नहीं लौटेंगे। इसकी बजाय वो सर्रे के लिए रॉयल लंदन कप में खेलेंगे। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस ने आईपीएल में खेल रहे इंग्लिश खिलाडियों को वापस भारत लौटने का विकल्प दिया था।
विज्ञापन


रॉय गुजरात लॉयंस के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल पाए और टीम ने उनकी जगह ऐरॉन फिंच पर भरोसा जताया। बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट), क्रिस वोक्स (कोलकाता नाइट राइडर्स) और जोस बटलर (मुंबई इंडियंस) आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैचों के बाद भारत लौटेंगे। हालांकि, ऑयन मॉर्गन (किंग्स XI पंजाब) और सैम बिलिंग्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) की वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed