फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gujat lions have ability to prove in ipl

गुजरात लॉयंस में है नाम के मुताबिक शेरदिल प्रदर्शन का दम

Fri, 08 Apr 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
gujat lions have ability to prove in ipl
- फोटो : getty

सुरेश रैना का दनादन क्रिकेट में कोई जवाब नहीं है। रैना पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) -9 की  नई फ्रेंचाइजी गुजरात लायंस की कप्तानी कर रहे हैं। दो साल के लिए निलंबित चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए इससे पहले रैना के नाम दुनिया की इस सबसे महंगी क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा 3699 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


रैना सही मायनों में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तुरुप के इक्के रहे हैं। रैना के दिल में अभी भी धोनी की तरह सीएसके ही बसती है। बतौर पेशेवर रैना अब गुजरात लॉयंस के ही वैसा ही धमाल करने को बेताब हैं जैसा वह सीएसके के लिए कर चुके हैं। रैना के साथ गुजरात लॉयंस में उनके सीएसके साथी रवींद्र  जडेजा, वेस्टइंडीज के डवेन ब्रावो हैं।
विज्ञापन


साथ ही आईपीएल में अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए सुर्खियों में रहे न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकलम और ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, डवेन स्मिथ के साथ खुद शीर्ष क्रम में रैना जैसे विस्फोटक बल्लेबाज की मौजूदगी में पहली बार शिरकत करने के बावजूद गुजरात लॉयंस अपने नाम के मुताबिक शेरदिल प्रदर्शन से धमाल करने का दम रख रखती है। साथ ही ब्रैड हॉज जैसे चतुर कोच की मौजूदगी से रैना का काम और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार डवेन ब्रावो और ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर जैसे बॉलिंग ऑलराउंडर निचले क्रम में बल्ले से धमाल करने की कूवत के कारण गुजरात की बल्लेबाजी दसवें नंबर तक जाती है। इन सबके साथ रफ्तार के सौदागर दक्षिण अफ्रीका अपने रफ्तार के साथ धार दिखा कर किसी भी मजबूत बल्लेबाजी को बेदम करने का दम रखते हैं।

इन सबके साथ शिवली कौशिक जैसे ‘चाइनामैन’ गेंदबाज की मौजूदगी गुजरात के गेंदबाजी आक्रमण को जरूरी विविधता देती है। भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान इशान किशन को मौका मिला तो वह भी दनादन क्रिकेट की इस बड़ी लीग में अपनी पहचान बनाने का मौका नहीं चूकेंगे।


गुजरात लायंस टीम : सुरेश रैना(कप्तान),आकाशदीप नाथ, डवेन ब्रावो, पारस डोगरा,एकलव्य द्विवेदी, जेम्स फॉकनर, एरोन फिंच, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाब जकाती,  दिनेश कार्तिक,शिवली कौशिक , प्रवीण कुमार, सरबजीत लाड्डा,ब्रेंडन मैकलम, प्रदीप सांगवान,जयदेव शाह, उमेश शर्मा, डवेन स्मिथ, डेल स्टेन, प्रवीण ताम्बे, एंड्रयू टई, ए मिश्रा। कोच : ब्रैड हॉज। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed