फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs SRH IPL 2024 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Today IPL Match Live Online

GT vs SRH Live Streaming: गुजरात और हैदराबाद में है कड़ी टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच

Sun, 31 Mar 2024 09:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 Mar 2024 09:23 AM IST
सार

गुजरात और हैदराबाद के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले गए हैं। इनमें से हैदराबाद ने एक और गुजरात ने दो मैच जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अबतक दो-दो मैच खेले हैं और दोनों टीमों को एक जीत और एक मैच में हार मिली है।

विज्ञापन
GT vs SRH IPL 2024 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Today IPL Match Live Online
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Social Media

विस्तार

आईपीएल 2024 के 12वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा। आंकड़ों के लिहाज से गुजरात का पलड़ा हैदराबाद पर भारी रहा है, लेकिन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। गुजरात और हैदराबाद के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले गए हैं। इनमें से हैदराबाद ने एक और गुजरात ने दो मैच जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अबतक दो-दो मैच खेले हैं और दोनों टीमों को एक जीत और एक मैच में हार मिली है। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2023 में जो पिछला मैच खेला गया था उसमें गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी थी और सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हराया था। सनराइजर्स के पास इस मैच में गुजरात से हिसाब बराबर करने का मौका होगा। आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 12वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...  
विज्ञापन


कब है गुजरात और हैदराबाद के बीच 12वां मुकाबला?
गुजरात और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 12वां मुकाबला 31 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा गुजरात और हैदराबाद के बीच 12वां मैच?
गुजरात और हैदराबाद के बीच लीग का 12वां मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा गुजरात और हैदराबाद के बीच मैच?
गुजरात और हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर 03:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।


फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed