फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs MI Highlights Gujarat Titans knocks out five time champion Mumbai Indians to face MS Dhoni csk in final

MI vs GT Highlights: गुजरात ने पांच बार की चैंपियन मुंबई को किया बाहर, फाइनल में धोनी की चेन्नई से मुकाबला

Sat, 27 May 2023 12:38 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Sat, 27 May 2023 12:38 AM IST
सार

हार्दिक की टीम ने पिछली बार राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार फाइनल में उसके सामने चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स होगी।

विज्ञापन
GT vs MI Highlights Gujarat Titans knocks out five time champion Mumbai Indians to face MS Dhoni csk in final
गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरे सीजन में कमाल कर दिखाया है। गत चैंपियन गुजरात ने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंय को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। हार्दिक की टीम ने पिछली बार राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार फाइनल में उसके सामने चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स होगी। 
विज्ञापन


हार्दिक को ट्रॉफी उठाने के लिए गुरु महेंद्र सिंह धोनी को शिकस्त देनी होगी। गुजरात ने अहमदाबाद के अपने होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई को हराया। इसी मैदान पर अब वह रविवार (28 मई) को फाइनल मैच में चेन्नई के खिलाफ उतरेगी। गुजरात को एक बार फिर से अपने समर्थकों के बीच खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में धोनी की टीम पर काफी दबाव होगा।
विज्ञापन

GT vs MI Highlights Gujarat Titans knocks out five time champion Mumbai Indians to face MS Dhoni csk in final
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला
45 मिनट की देरी से हुआ टॉस
चेन्नई 10वीं बार फाइनल में खेलेगी। गुजरात की टीम फाइनल में चेन्नई से बदला लेने भी उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने हार्दिक पांड्या की टीम को क्वालिफायर-1 में हरा दिया था। बारिश के कारण टॉस 45 मिनट की देरी से हुआ। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गई।

शुभमन के शतक की बदौलत गुजरात ने बड़ा स्कोर
गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए।

GT vs MI Highlights Gujarat Titans knocks out five time champion Mumbai Indians to face MS Dhoni csk in final
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए
कप्तान हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और टीम को 230 रन के पार पहुंचाया। हार्दिक ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।

अकेले लड़े सूर्यकुमार यादव
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। सूर्यकुमार ने 38 गेंद पर सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन ने 20 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। मुंबई के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।
विज्ञापन

GT vs MI Highlights Gujarat Titans knocks out five time champion Mumbai Indians to face MS Dhoni csk in final
गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
रोहित से लेकर टिम डेविड तक फेल
ईशान किशन के चोटिल होने के कारण नेहाल वधेरा ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। वधेरा चार और रोहित शर्मा आठ रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। किशन की जगह कनक्शन सब्सीट्यूट के रूप में आए विष्णु विनोद पांच और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुमार कार्तिकेय ने छह, जेसन बेहरेनडॉर्फ ने नाबाद तीन और क्रिस जॉर्डन ने दो रन बनाए। पीयूष चावला खाता नहीं खोल पाए।

गुजरात के गेंदबाजों ने किया कमाल
गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में रोहित और नेहाल को आउट कर गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई। उनके बाद मोहित शर्मा ने पांच विकेट लेकर मुंबई की टीम को ढेर कर दिया। राशिद खान को दो और जोशुआ लिटिल को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed