फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs KKR IPL 2023 Rinku singh hits five sixes in last over of yash dayal watch video Gujarat vs Kolkata

Video: अहमदाबाद में छाए रिंकू सिंह; आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर किया कमाल, पढ़ें अंतिम ओवर का रोमांच

Sun, 09 Apr 2023 07:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

रिंकू ने यश दयाल के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को यादगार जीत दिला दी। उमेश यादव ने पहली गेंद पर एक रन लिया तो पांच गेंद पर कोलकाता को 28 रन बनाने थे। यहां से रिंकू ने अंतिम पांचों गेंद पर छक्का लगाया।

विज्ञापन
GT vs KKR IPL 2023 Rinku singh hits five sixes in last over of yash dayal watch video Gujarat vs Kolkata
रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (नौ अप्रैल) को गुजरात के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए थे। कोलकाता ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन राशिद खान ने 17वें ओवर में हैट्रिक लेकर मैच को गुजरात की ओर मोड़ दिया। कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन बनाने थे। ऐसा लगा था कि वह मैच हार जाएगी, लेकिन यहां बाएं हाथ के युवा स्टार रिंकू सिंह ने कमाल कर दिया।
विज्ञापन

रिंकू ने यश दयाल के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को यादगार जीत दिला दी। उमेश यादव ने पहली गेंद पर एक रन लिया तो पांच गेंद पर कोलकाता को 28 रन बनाने थे। यहां से रिंकू ने अंतिम पांचों गेंद पर छक्का लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी ओवर का रोमांच (कोलकाता को चाहिए थे 29 रन)
गेंद रन
एक उमेश यादव ने यश दयाल की गेंद पर एक रन लिया
दो रिंकू सिंह ने कवर के ऊपर से छक्का लगाया
तीन रिंकू सिंह ने स्क्वायर लेग पर सिक्स मारा
चार रिंकू सिंह ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा
पांच रिंकू सिंह ने लॉन्ग ऑन पर सिक्स मारा
छह रिंकू सिंह ने लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा
विज्ञापन

रिंकू की पारी का वीडियो

मैच में क्या हुआ?

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए थे। गुजरात के लिए विजय शंकर ने नाबाद 63, साई सुदर्शन ने 53 और शुभमन गिल ने 39 रन की पारी खेली। वहीं, कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने तीन और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में कोलकाता ने खराब शुरुआत की और 28 रन पर दो विकेट खो दिए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा ने शतकीय साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। वेंकटेश अय्यर 83 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश राणा ने 45 रन बनाए। वहीं, रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। गुजरात के लिए राशिद खान ने 17वें ओवर में हैट्रिक ली थी, लेकिन उनकी हैट्रिक बेकार गई। अल्जारी जोशेप ने दो, जोशुआ लिटिल और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed