{"_id":"6247fcbcb15d8432ad048383","slug":"gt-vs-dc-ipl-2022-weather-forecast-pitch-report-of-maharashtra-cricket-association-stadium-pune-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs DC, Pune Weather: पुणे में कहर बरपा सकते हैं गुजरात के गेंदबाज, जानें पिच और मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs DC, Pune Weather: पुणे में कहर बरपा सकते हैं गुजरात के गेंदबाज, जानें पिच और मौसम का हाल
Sat, 02 Apr 2022 01:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:05 PM IST
सार
इस सीजन में यह आईपीएल का दूसरा मैच है, जो पुणे की पिच पर खेला जा रहा है। पहले मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था और दूसरी पारी में शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट निकाले थे।
विज्ञापन
गुजरात बनाम दिल्ली
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 के दसवें मैच में गुजरात की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं और यह मैच जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं गुजरात ने लखनऊ को हराया था। दोनों टीमों के शुरुआती बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, लेकिन निचले क्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
दोनों टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी और इसमें ओस का योगदान भी काफी ज्यादा था। इस मैच में भी मौसम औप पिच अहम रोल अदा कर सकती है। खासकर गुजरात की गेंदबाजी काफी मजबूत है और लखनऊ के बाद दिल्ली के बल्लेबाज भी गुजरात के खिलाफ धराशायी हो सकते हैं।

Trending Videos
कैसी रहेगी पुणे के पिच
इस सीजन में यह आईपीएल का दूसरा मैच है, जो पुणे की पिच पर खेला जा रहा है। पहले मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था और दूसरी पारी में शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट निकाले थे। राजस्थान के तेज गेंदबाजों को भरपूर स्विंग मिली थी और हैदराबाद के बल्लेबाज रनों के लिए जूझ गए थे।
आमतौर पर पुणे की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है, लेकिन पिछले मैच में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। सही लाइन लेंथ में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है, लेकिन खराब टप्पे पर गेंद करने पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। वहीं दूसरी पारी में ओस आती है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

कैसा रहेगा मौसम
पुणे का मौसम शाम के समय ठंडा हो जाता है, ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन ओस गिरने पर बल्लेबाजी आसान हो जाती है। मैच के दौरान तापमान 28 डिग्री के आसापास रहेगा। हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उमस 70 प्रतिशत तक रह सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। गुजरात के गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद मिलने की संभावना है, जबकि दिल्ली के पास अभी भी नॉर्टजे जैसे प्रमुख तेज गेंदबाज नहीं हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, वरुण एरोन।
दिल्ली कैपिटल्स
पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी / मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।