फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs DC IPL 2022 Pune Weather: GT vs DC Weather Forecast, Pitch Report Maharashtra Cricket Association Stadium Pune

GT vs DC, Pune Weather: पुणे में कहर बरपा सकते हैं गुजरात के गेंदबाज, जानें पिच और मौसम का हाल

Sat, 02 Apr 2022 01:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 01:05 PM IST
सार

इस सीजन में यह आईपीएल का दूसरा मैच है, जो पुणे की पिच पर खेला जा रहा है। पहले मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था और दूसरी पारी में शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट निकाले थे।

विज्ञापन
GT vs DC IPL 2022 Pune Weather: GT vs DC Weather Forecast, Pitch Report Maharashtra Cricket Association Stadium Pune
गुजरात बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के दसवें मैच में गुजरात की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं और यह मैच जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं गुजरात ने लखनऊ को हराया था। दोनों टीमों के शुरुआती बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, लेकिन निचले क्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


दोनों टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी और इसमें ओस का योगदान भी काफी ज्यादा था। इस मैच में भी मौसम औप पिच अहम रोल अदा कर सकती है। खासकर गुजरात की गेंदबाजी काफी मजबूत है और लखनऊ के बाद दिल्ली के बल्लेबाज भी गुजरात के खिलाफ धराशायी हो सकते हैं। 
विज्ञापन

कैसी रहेगी पुणे के पिच
इस सीजन में यह आईपीएल का दूसरा मैच है, जो पुणे की पिच पर खेला जा रहा है। पहले मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था और दूसरी पारी में शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट निकाले थे। राजस्थान के तेज गेंदबाजों को भरपूर स्विंग मिली थी और हैदराबाद के बल्लेबाज रनों के लिए जूझ गए थे। 

आमतौर पर पुणे की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है, लेकिन पिछले मैच में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। सही लाइन लेंथ में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है, लेकिन खराब टप्पे पर गेंद करने पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। वहीं दूसरी पारी में ओस आती है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। 
विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम
पुणे का मौसम शाम के समय ठंडा हो जाता है, ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन ओस गिरने पर बल्लेबाजी आसान हो जाती है। मैच के दौरान तापमान 28 डिग्री के आसापास रहेगा। हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उमस 70 प्रतिशत तक रह सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। गुजरात के गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद मिलने की संभावना है, जबकि दिल्ली के पास अभी भी नॉर्टजे जैसे प्रमुख तेज गेंदबाज नहीं हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स 
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, वरुण एरोन।

दिल्ली कैपिटल्स
पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी / मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed