फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs CSK: Most centuries scored in IPL 2024, Sai Sudharshan, Shubman Gill record partnership All Stats

GT vs CSK: आईपीएल 2024 में लगे सबसे ज्यादा शतक, सुदर्शन ने सचिन को पीछे छोड़ा, शुभमन के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

Fri, 10 May 2024 10:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 May 2024 10:55 PM IST
सार

पिछले 11 में से 10 मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ टॉस जीतने में सफल नहीं रहे, लेकिन गुजरात के खिलाफ वह टॉस जीते और शुभमन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी। 

विज्ञापन
GT vs CSK: Most centuries scored in IPL 2024, Sai Sudharshan, Shubman Gill record partnership All Stats
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने न सिर्फ शतक जड़े बल्कि 210 रन जोड़ते हुए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की बराबरी कर डाली। यह 104 गेंद में दोनों के बीच निभाई गई ओपनिंग साझेदारी का नतीजा था कि गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ तीन विकेट पर 231 रन बना डाले। यह आईपीएल में गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, सीएसके के खिलाफ भी सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर है।
विज्ञापन


गिल ने 55 गेंद में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 104 और सुदर्शन ने 51 गेंद में पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। इससे पहले लखनऊ के लिए केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने 210 रन की अटूट साझेदारी की थी। वहीं, यह आईपीएल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। यह आईपीएल 2024 की भी सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन


गुजरात ने पावरप्ले में बनाए 58 रन
पिछले 11 में से 10 मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ टॉस जीतने में सफल नहीं रहे, लेकिन गुजरात के खिलाफ वह टॉस जीते और शुभमन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गिल ने अपने अपनी अंतिम एकादश में हापुड़ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को मौका दिया। कार्तिक का गुजरात के लिए यह पहला मैच है। मिचेल सेंटनर के पहले ही ओवर में गिल ने चौका और छक्का लगाया। इसके बाद साई सुदर्शन ने तीसरे ओवर में शार्दुल पर और चौथे ओवर में देशपांडे पर छक्का लगाया। 5.3 ओवर में गुजरात ने बिना विकेट खोए 50 रन पूरे किए। गिल ने सिमरजीत पर छक्का लगाकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1000 टी-20 रन भी पूरे किए। पावरप्ले में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 58 रन बनाए थे।

गिल का 50 गेंद में शतक
सुदर्शन ने नौवें ओवर में जडेजा पर पहले चौका लगाया फिर छक्का लगाकर 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दसवें ओवर में शुभमन और सुदर्शन ने न सिर्फ गुजरात को 100 रन पर पहुंचाया बल्कि 57 गेंद में शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। यह इस सत्र में गुजरात के लिए पहली शतकीय साझेदारी रही। शुभमन ने भी छक्के के साथ 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में सुदर्शन ने सिमरजीत पर लगातार दो छक्के लगाए और 23 रन बटोरे। सुदर्शन ने आईपीएल में हजार रन भी पूरे कर लिए। यह आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज हजार रन रहे, जबकि ओवरऑल चौथा सबसे तेज हजार रन रहे। साई ने हजार रन के लिए 25 पारियां खेली हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और ऋतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों ने हजार आईपीएल रन के लिए 31-31 पारियां खेली थीं। 14वें ओवर में गिल ने मिचेल पर तीन छक्के लगाए। देशपांडे ने इसी ओवर में 72 पर गिल का कैच भी छोड़ा।

विज्ञापन

दोनों ने 50 गेंद में पूरे किए शतक
गिल ने सिमरजीत पर चौका लगाकर 50 गेंद में आईपीएल में चौथा शतक पूरा किया। साथ ही दोनों ने 200 रन की साझेदारी भी पूरी की। सुदर्शन ने इसी ओवर में छक्का लगाकर 50 गेंद में ही आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया। देशपांडे ने सुदर्शन को आउट कर 210 रन की साझेदारी तोड़ी। गिल भी इसी ओवर में 104 रन बनाकर आउट हुए।

गिल का अहमदाबाद में चौथा शतक
गिल का अहमदाबाद में यह चौथा शतक रहा। किसी मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 शतक के मामले में वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं। किसी एक स्थान पर सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने बांग्लादेश के मीरपुर में पांच शतक लगाए हैं। शुभमन गिल का यह टी20 करियर का छठा शतक रहा। इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम है। उन्होंने नौ शतक लगाए हैं।

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक
यह आईपीएल में तीसरी बार है जब एक ही पारी में दो शतक लगे हों। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बल्लेाजों ने गुजरात लायंस के खिलाफ (2016) और हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बेंगलुरु के खिलाफ मैच (2019) में ऐसा किया था। इस आईपीएल में अब तक 13 व्यक्तिगत शतक लग चुके हैं, जो कि पिछले सभी सीजन से ज्यादा हैं। इससे पहले 2023 में 12 शतक लगे थे।

एक ही आईपीएल पारी में दो व्यक्तिगत शतक
टीम खिलाफ जगह साल
बेंगलुरु गुजरात लायंस बेंगलुरु 2016
हैदराबाद बेंगलुरु हैदराबाद 2019
गुजरात चेन्नई अहमदाबाद 2024


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed