{"_id":"647353bc8e682fb56b0883de","slug":"gt-vs-csk-ipl-2023-final-photos-ahmedabad-cricket-stadium-in-yellow-thousands-of-fans-came-to-support-dhoni-2023-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Final: अहमदाबाद में दर्शकों को मिली निराशा, बारिश के कारण नहीं हो सका फाइनल; रिजर्व डे पर होगा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Final: अहमदाबाद में दर्शकों को मिली निराशा, बारिश के कारण नहीं हो सका फाइनल; रिजर्व डे पर होगा फैसला
Mon, 29 May 2023 12:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 29 May 2023 12:51 AM IST
सार
अहमदाबाद में मैच देखने के लिए करीब एक लाख दर्शक पहुंचे। हालांकि, उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ज्यादातर फैंस चेन्नई सुपरकिंग्स के 41 वर्षीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखने पहुंचे। अब उन्हें सोमवार को फिर से धोनी को देखने का अवसर मिलेगा। आज पूरे स्टेडियम में पीले रंग की बाढ़ नजर आई थी।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार (28 मई) को बारिश के कारण नहीं हो सका। अब चैंपियन का फैसला सोमवार को रिजर्व डे पर होगा। रविवार को लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। बारिश ने स्टेडियम को तालाब में तब्दील कर दिया। अंपायरों ने दोनों टीमों के कोच और कप्तान से बात कर आज मैच नहीं कराने का फैसला किया। देर रात 11 बजे बारिश रुकी, लेकिन मैदान को खेलने के योग्य बनाने में कम से कम एक घंटे लगते। उसके बाद अगर मैच होता तो सिर्फ पांच-पांच ओवर ही दोनों को मिलते। अंपायरों ने दोनों टीमों के कोच और कप्तान से बात कर आज मैच को टाल दिया।
विज्ञापन
अहमदाबाद में मैच देखने के लिए करीब एक लाख दर्शक पहुंचे। हालांकि, उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ज्यादातर फैंस चेन्नई सुपरकिंग्स के 41 वर्षीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखने पहुंचे। अब उन्हें सोमवार को फिर से धोनी को देखने का अवसर मिलेगा। आज पूरे स्टेडियम में पीले रंग की बाढ़ नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल ने ट्विटर पर मैच को लेकर अपडेट दिया। उसने लिखा- आईपीएल के फाइनल को 29 मई शाम 7:30 बजे तक के लिए टाल दिया गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा। आज के फिजिकल टिकट कल मान्य होंगे। हम आपसे टिकट को सुरक्षित और अक्षुण्ण रखने का अनुरोध करते हैं।
दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में फैंस उन्हें खेलते देखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। चाहे मुंबई हो या कोलकता या फिर जयपुर या पंजाब या लखनऊ, हर जगह सीएसके के सपोर्टर्स भारी संख्या में धोनी को चीयर करने पहुंचे।