फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Graham Thorpe says ben stokes should not forget, he has ability to put bowlers on backfoot

इंग्लिश कोच ने किया स्टोक्स का बचाव, बोले- उसके पास गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने की क्षमता

Mon, 22 Feb 2021 10:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 22 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Graham Thorpe says ben stokes should not forget, he has ability to put bowlers on backfoot
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को खेलने में नाकाम रहे बेन स्टोक्स का बचाव किया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि इस स्टार हरफनमौला को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने का माद्दा है। 

विज्ञापन


पहले दो टेस्ट में अश्विन ने तीन बार स्टोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया है, इस सवाल के जवाब में कोचने कहा, 'यह चुनौतीपूर्ण है। बेन की खेलने की शैली कई बार अलग अलग होती है। वह पारी का सूत्रधार भी बन सकता है। उसमें गेंदबाजों को बैकफुट पर लाने की क्षमता है और उसे यह भूलना नहीं चाहिए।' वहीं, अश्विन की तारीफ करते हुए थोर्प ने कहा, 'वह काफी खतरनाक गेंदबाज है और पिच स्पिनरों की मददगार हो तो उसका सामना करना काफी कठिन हो जाता है।'
विज्ञापन


थोर्प ने स्वीकार किया कि आगामी सीरीज काफी कठिन होने वाली है। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों को साफ तौर पर पता होना चाहिए कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार कैसे कर सकते हैं। इसके अलावा अपने बेसिक्स पर ध्यान देकर शांतचित्त होकर खेलना होगा।' हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि चोट के कारण पहले दो टेस्ट से बाहर रहे क्राउले समेत सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हैं। इनमें जॉनी बेयरस्टॉ भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगला टेस्ट जीतने पर हम आखिरी मैच में दबाव बना सकते हैं- आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम अगर तीसरा टेस्ट जीत लेती है तो चौथा व आखिरी टेस्ट उनके नियंत्रण में होगा। उन्होंने कहा, 'हम हमेशा जीतने के लिए खेलते हैं लेकिन अगला टेस्ट जीतने पर हम आखिरी मैच में दबाव बना सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'यह आम गुलाबी गेंद जैसी लग रही है। मैने कई बार गुलाबी गेंद से खेला है। यह थोड़ी कठोर होती है और चमक कम होती है। जब इस पर रोशनी पड़ती है तो यह अधिक सीम लेती है। यहां जीतने पर हम चौथा टेस्ट ड्रॉ करा सकते हैं।'

आर्चर ने कहा, 'भारत में स्पिनरों की भूमिका अहम होती है। कप्तान उपमहाद्वीप में तेज गेंदबाज से पांच या छह विकेट की उम्मीद नहीं रखते। अगर दो या तीन भी मिल जाते हैं तो समझो काम हो गया। यही हमारा काम है।' उन्होंने कहा कि वह गुलाबी गेंद से गेंदबाजी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed