{"_id":"1ee22f16-6949-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"graeme-smith-get-to-captain-in-record-hundredth-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ के नाम जुड़ेगा कप्तानी का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ के नाम जुड़ेगा कप्तानी का रिकॉर्ड
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
Updated Mon, 28 Jan 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के साथ शुक्रवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम कप्तानी का रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। स्मिथ 100 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को ही स्मिथ का 32वां जन्मदिन भी है इस लिहाज से यह रिकॉर्ड उनके लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। स्मिथ अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 98 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं जबकि एक बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड इलेवन टीम की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
स्मिथ की इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मैच के दौरान कई तरक के कार्यक्रम के आयोजन की भी तैयारी की है।