फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   google facebook and jio gear up for bccis first ever e auction

इस बार टीम इंडिया के मीडिया राइट्स खरीदने की दौड़ में जियो, फेसबुक और गूगल शामिल

Tue, 03 Apr 2018 11:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
google facebook and jio gear up for bccis first ever e auction
टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने मैचों के प्रसारण अधिकारों के लिए पहली बार ई-ऑक्शन करने जा रहा है। इसमें टीवी और डिजिटल राइट्स शामिल हैं। टीम इंडिया के अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023 तक होने वाले क्रिकेट मैचों के लिए यह नीलामी मंगलवार को होगी। इस दौरान 'मेन इन ब्लू' 102 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी करेगी, जिसमें 22 टेस्ट, 45 वन-डे और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं। 

विज्ञापन


नीलामी में गूगल, फेसबुक और रिलायंस जियो जैसी दिग्गज कंपनियां दौड़ में शामिल हैं। बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों के आधार पर ई-ऑक्शन का फैसला लिया था। इससे पहले बीसीसीआई गुप्त नीलामी (क्लोज्ड-बिड ऑक्शन) के जरिए ही मीडिया राइट्स बेचता रहा है। 
विज्ञापन


इस ऑक्शन के दौरान सभी प्रतिभागी ऑनलाइन देख सकेंगे कि बोली कहां तक पहुंची। हालांकि, वे यह नहीं जान पाएंगे कि बोली किस कंपनी ने लगाई है। बीसीसीआई ने इस ऑक्शन में पहले साल के लिए हर मैच के 43 करोड़ की रिजर्व प्राइस तय की है। इसमें टीवी के लिए 35 करोड़ और डिजिटल राइट्स के लिए 8 करोड़ बेस प्राइस शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे से पांचवें साल तक टीवी के लिए प्रति मैच 40 करोड़, जबकि डिजिटल के लिए 7 करोड़ रिजर्व प्राइस तय की गई है। अभी बीसीसीआई को पिछले टीवी राइट्स के आधार पर प्रति मैच 43 करोड़ रुपए मिल रहे थे। अगर नीलामी आगे बढ़ती है, तो बोली लगाने वाले को पिछली बोली से 25 करोड़ ज्यादा की बोली लगानी होगी। 

अगर बोली सिर्फ टीवी राइट्स के लिए है, तो यह राशि 20 करोड़ तक हो सकती है। ऐसे ही सिर्फ डिजिटल राइट्स के लिए हर बोली में कम से कम 5 करोड़ बढ़ते जाएंगे। अगर बीसीसीआई के रिजर्व प्राइस को आधार मानें, तो बीसीसीआई को करीब 4,134 करोड़ मिल सकते हैं। विशेषज्ञों को बोली की रकम 10 हजार करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है। 

पहली बार ई-ऑक्शन, दोपहर 2 बजे शुरू होगी प्रक्रिया

google facebook and jio gear up for bccis first ever e auction
टीम इंडिया

नीलामी ऑनलाइन पोर्टल की मदद से की जाएगी। इसमें सभी दावेदार बोली लगाएंगे। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाला मीडिया राइट्स खरीदने में सफल होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए गूगल, फेसबुक समेत दुनिया भर की छह बड़ी कंपनियों ने बिडिंग डॉक्यूमेंट्स खरीदे हैं। 

इनमें स्टार इंडिया, सोनी पिक्चर्स, रिलायंस जियो और यप टीवी भी शामिल हैं। इन्हें मंगलवार सुबह 10 बजे तक दस्तावेज देने हैं। इनकी जांच के बाद दोपहर दो बजे से ऑक्शन शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed