फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gold coins bearing sachin's face, signature launched

अब सोने के सिक्कों पर दिखेगा क्रिकेट का यह कोहिनूर

Mon, 13 May 2013 07:42 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 13 May 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
 gold coins bearing sachin's face, signature launched
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पूरी दुनिया क्रिकेट का कोहिनूर मानती है। इस कोहिनूर क्रिकेटर का 'गोल्डन' अवतार हुआ है।
विज्ञापन


भारत के एक प्रमुख गोल्ड रिटेल कंपनी ने सोमवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 10 ग्राम के सचिन तेंदुलकर गोल्ड सिक्के जारी किए।

सचिन ने खुद इन सिक्कों के सीमित संस्करण को लांच किया जिन पर उनकी तस्वीर बनी हुई है। सचिन ने इस अवसर पर कहा कि मैंने क्रिकेट मैदान पर बिताए समय का हमेशा मजा लिया है।

सचिन ने बताया कि क्रिकेट मैदान ने मुझे मेरी जिंदगी के कुछ अनमोल क्षण दिए हैं लेकिन यह मौका मेरी जिंदगी का एक अलग 'सुनहरा मौका' है।

मास्टर ब्लास्टर पर बना सोने का सिक्का 24 कैरेट सोने का है। सचिन पर बने एक सिक्के की कीमत 34 हजार रुपए है और ऐसे एक लाख सिक्के देश में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed