{"_id":"5e43a2668ebc3ee5f857caf5","slug":"glenn-maxwell-to-undergo-elbow-surgery-ruled-out-of-south-africa-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10.5 करोड़ में बिकने वाले मैक्सवेल नहीं खेलेंगे IPL के शुरुआती मैच, शरीर नहीं दे रहा साथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
10.5 करोड़ में बिकने वाले मैक्सवेल नहीं खेलेंगे IPL के शुरुआती मैच, शरीर नहीं दे रहा साथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीकी दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह डार्सी शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में लंबे समय के बाद अपनी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से उबरकर टीम में वापसी किया था। गुरुवार को उनकी सर्जरी होनी है। मैक्सवेल को इस उबरने में छह से आठ सप्ताह का समय लग सकता है।
2 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बैश 2019-20 में उनकी कप्तानी वाली मेलबर्न स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। मैक्सवेल का प्रदर्शन भी बेहतरीन था, लेकिन टीम को फाइनल में हार मिली थी। उनकी जगह शामिल डार्सी शॉट भारत के खिलाफ खेली गई वन-डे सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे। उस सीरीज में उन्हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था और फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
3 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
इसी साल टी-20 विश्व कप होने वाला है। इस लिहाज से सभी टी-20 मुकाबले बेहद ही महत्वपुर्ण होने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक टी-20 विश्व कप नहीं जीता है। टीम को विश्व कप अपने नाम करना है तो मैक्सवेल की भूमिका अहम होने वाली है। इस बार ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर ही विश्व कप खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Glenn Maxwell
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने ग्लेन मैक्सवेल के टीम से बाहर होने पर निराशा जताई। उन्होंने अपने बयान में मैक्सवेल के टीम से बाहर होने पर कहा कि हम ग्लेन को इस दौरे से बाहर ने से निराश हैं, क्योंकि हम गर्मियों के दौरान उनके ब्रेक के बाद 20 और 50 ओवरों के दोनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम में उनका स्वागत करना चाह रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीच तीन टी-20 और तीन वन-डे मुकाबले खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होने वाली है। पहला मुकाबला 21 फरवरी को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। वन-डे सीरीज की शुरुआत 29 फरवरी से पार्ल में होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।