फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Glenn Maxwell takes break from cricket to deal with mental difficulties

बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल, मजबूरन तोड़ना पड़ा क्रिकेट से रिश्ता

Thu, 31 Oct 2019 11:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 31 Oct 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Glenn Maxwell takes break from cricket to deal with mental difficulties
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। अपने मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में अनुभव की गई कठिनाइयों के कारण मैक्सवेल ने यह बड़ा कदम उठाया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर माइकल लॉयड ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा रहे मैक्सवेल के स्थान पर अब डार्सी शॉर्ट को टीम में चुना गया है।

विज्ञापन


लॉयड ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, 'ग्लेन मैक्सवेल मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे। कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। नतीजतन, वह खेल से आराम लेकर थोड़ा समय बिताएंगे। इस संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी बयान जारी हुआ है।
विज्ञापन


'हमारे लिए खिलाड़ियों और कर्मचारियों की भलाई सर्वोपरि है। ग्लेन को हमारा पूरा समर्थन है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ग्लेन की भलाई और खेल में उसकी लगन सुनिश्चित करने के लिए क्रिकेट विक्टोरिया के सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर काम करेगा। हम हर किसी से ग्लेन, उनके परिवार और दोस्तों की निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं। वह एक खास खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए अहम हैं। हम गर्मियों तक उन्हें दोबारा टीम में खेलते देखने की उम्मीद करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले टी-20 में ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे क्रम पर 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रन ठोके थे। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के भी निकले थे। हालांकि दूसरे टी-20 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक ठोकते हुए टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed