फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Glenn Maxwell out from Australia Team after breaking leg in Birthday Party; Sean Abbott replaces for England

AUS vs ENG: बर्थडे पार्टी में टांग तुड़वा बैठे मैक्सवेल, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, एबॉट शामिल

Sun, 13 Nov 2022 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Nov 2022 12:37 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑलराउंडर शॉन एबॉट को मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट बनाया गया है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो का टखना बुरी तरह टूट गया था।

विज्ञापन
Glenn Maxwell out from Australia Team after breaking leg in Birthday Party; Sean Abbott replaces for England
ग्लेन मैक्सवेल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल हो कर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैक्सवेल मेलबर्न में एक बर्थडे पार्टी के दौरान टांग तुड़वा बैठे। शनिवार को उनकी सर्जरी हुई। बताया जा रहा है कि मैक्सवेल बर्थडे पार्टी के दौरान एक शख्स के पीछे दौड़ रहे थे और फिसल गए। उनके पैर अचानक से आपस में उलझ गए। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि दोनों में से कोई भी नशे में नहीं था।
विज्ञापन

 

अब मैक्सवेल इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को शुरू हो रही वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। साथ ही उनके अब बिग बैश लीग का अगला सीजन खेलने के भी चांसेज कम हैं। बिग बैश में मैक्सवेल मेलबर्न स्टार्स से खेलते हैं। इसके साथ ही यह भी देखने वाली बात होगी कि अगले साल फरवरी से पहले वह रिकवर कर पाते हैं या नहीं। तब ऑस्ट्रेलिया को भारत का दौरान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सवेल के अब शेफिल्ड शील्ड में भी हिस्सा लेने की उम्मीद कम है। वह अब तक इस टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं खेल पाए हैं। शेफिल्ड शील्ड की शुरुआत दिसंबर में होने जा रही है। न ही मैक्सवेल अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया-ए टीम से खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई चयम समिति के हेड जॉर्ज बेली ने कहा कि मैक्सवेल फिलहाल ठीक हैं और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से चोटिल हुए। वह हमारे व्हाइट बॉल क्रिकेट के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑलराउंडर शॉन एबॉट को मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट बनाया गया है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो का टखना बुरी तरह टूट गया था, जब वह गोल्फ खेलते हुए फिसल गए थे और इस पूरे साल के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर जोश इंगलिस टी20 वर्ल्ड कप से एक दिन पहले गोल्फ खेलते हुए अपना हाथ बुरी तरह चोटिल कर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed