{"_id":"2ae0a01a-c964-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"girls-bar-dance-not-to-use-spot-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग में बार डांस गर्ल्स का इस्तेमाल तो नहीं?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग में बार डांस गर्ल्स का इस्तेमाल तो नहीं?
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में अब बार डांस कनेक्शन भी सामने आ गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम अब स्पॉट फिक्सिंग मामले में बार डांस गर्ल्स की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये पता किया जा रहा है कि स्पॉट फिक्सिंग में बुकीज बार डांस गर्ल्स का इस्तेमाल तो नहीं करते थे।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने जब मुंबई में श्रीसंत व अजीत चंदीला को गिरफ्तार किया था उस समय उनके साथ दो-दो गर्लफ्रेंड्स थीं।
विज्ञापन
श्रीसंत गाड़ी में इन युवतियों के साथ पीछे बैठा हुआ था। पुलिस ने जब इन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दो युवतियों ने खुद को बार डांस गर्ल्स बताया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गिरफ्तारी से कुछ समय पहले अजीत चंदीला और श्रीसंत बार डांस से बाहर निकलकर आए थे। इन लोगों ने बार में डांस भी किया था।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय युवतियों से पूछताछ में उनकी फिक्सिंग की कोई भूमिका सामने नहीं आई थी। इस कारण पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।