फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gilchrist accidentally became the world's richest cricketer, told reality to the fans in tweet

World Richest Cricketer: गलती से दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी बने गिलक्रिस्ट, ट्वीट कर फैंस को बताई पूरी हकीकत

Fri, 17 Mar 2023 12:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 12:56 PM IST
सार

एडम गिलक्रिस्ट ने बताया कि F45 फिटनेस सेंटर की शुरुआत करने वाले एडम गिलक्रिस्ट भी पहले क्रिकेटर थे। इसी वजह से उन्हें गलती से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी समझ लिया गया। 
 

विज्ञापन
Gilchrist accidentally became the world's richest cricketer, told reality to the fans in tweet
क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (बाएं) और बिजनेसमैन एडम गिलक्रिस्ट (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को दुनिया का सबसे अमीर खिलाड़ी बताने वाली रिपोर्ट सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई थी। सभी फैंस और खिलाड़ियों की समझ से परे था कि गिलक्रिस्ट अचानक इतने अमीर खिलाड़ी कैसे बन गए, क्योंकि उस रिपोर्ट में उनकी आय 3132 करोड़ रुपये (380 मिलियन डॉलर) बताई गई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में दुनिया के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में बताया गया था और इस सूची में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का नाम सबसे ऊपर था। उनकी आय 380 मिलियन डॉलर थी। वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद सचिन तेंदुलकर की आय 170 मिलियन डॉलर बताई गई थी। दोनों खिलाड़ियों की आय में इतना अंतर देखना सभी के लिए चौकाने वाला था और गिलक्रिस्ट का इस सूची के शीर्ष पर होना भी सभी को हैरान कर रहा था।
विज्ञापन

इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे और विराट कोहली चौथे स्थान पर थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पांचवें स्थान पर थे। लिस्ट में बाकी सभी नाम, उनका क्रम और आय तो पहले की तरह ही था, लेकिन गिलक्रिस्ट का नाम और उनकी आय सभी को हैरान कर रही थी। इस मामले पर खुद गिलक्रिस्ट ने सफाई दी है और बताया कि गलती से उन्हें दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर बता दिया गया। 

एडम गिलक्रिस्ट ने ट्वीट कर बताया कि इस सूची में एडम गिलक्रिस्ट को सबसे ऊपर दिखाया गया है। वह एडम गिलक्रिस्ट F45 फिटनेस सेंटर फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। वह भी पहले क्रिकेट खेलते थे। इसी वजह से बिजनेसमैन गिलक्रिस्ट का नाम सूची में शामिल किया गया और गलती से इसे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर समझा गया।

कौन हैं बिजनेसमैन गिलक्रिस्ट
बिजनेसमैन एडम गिलक्रिस्ट F45 नामक फिटनेस सेंटर की एक सीरीज के मालिक हैं और 2022 में उन्होंने 500 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की थई। इस वजह से वह चर्चा में रहे हैं। उनकी कंपनी को पिछले साल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया था और इसके परिणामस्वरूप उसकी संपत्ति में भारी वृद्धि हुई थी।

क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने इस मामले में सच्चाई बताते हुए लिखा "यहां लोगों की गलत पहचान का मामला है। बेशक मेरे हमनाम जिसने F45 की स्थापना की और क्रिकेट भी खेला, इस मामले में यह पूरी तरह से सटीक है।"

ejv0fev8

गिलक्रिस्ट के ट्वीट में एक हैशटैग "#yasafesachin" शामिल था, क्योंकि तेंदुलकर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। गिलक्रिस्ट का पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस ने इस विषय पर स्पष्टीकरण के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed