{"_id":"0d59a130-5967-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gayle-unable-to-play-caribbean-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरेबियाई टी20 लीग में नहीं खेलेंगे क्रिस गेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैरेबियाई टी20 लीग में नहीं खेलेंगे क्रिस गेल
त्रिनिदाद/एजेंसी
Updated Tue, 08 Jan 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को घरेलू कैरेबियाई टी20 लीग में नहीं खेलेंगे। गेल ने चयनकर्ताओं के सामने शर्त रखी थी कि वह ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग बिग बैश में अपनी टीम सिडनी थंडर्स के नाकआउट राउंड में नहीं पहुंचने की स्थिति में ही कैरेबियाई लीग में हिस्सा ले पाएंगे। कैरेबियाई चयनकर्ताओं ने गेल के इस शर्त को मानने से इंकार कर दिया और उन्हें घरेलू लीग से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने घरेलू लीग की सभी क्षेत्रीय टीमों को अपने अपने खिलाड़ियों की सूची जारी करने के लिए 16 दिसंबर तक की समयसीमा दी थी। इन खिलाड़ियों में से ही सभी फ्रेंचाइजी लीग के लिए अपनी अपनी टीमों का फैसला करेगी।
विज्ञापन
जमैका टीम में गेल को शामिल करने के लिए उत्सुक तीन सदस्यीय चयनकर्ता दल ने दिसंबर में ही गेल से संपर्क किया था। गेल ने घरेलू लीग में खेलने की इच्छा जताई थी लेकिन साथ ही चयनकर्ताओं के सामने शर्त रखी कि वह सिडनी थंडर्स में खेलने के बाद ही कैरेबियाई टी20 लीग के लिए उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
चयनकर्ताओं के अध्यक्ष कोर्टनी डेले ने कहा, 'हमने क्रिस से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने कहा कि सिडनी थंडर्स यदि बिग बैश लीग में आगे तक नहीं पहुंचती है तभी वह अपनी घरेलू लीग में खेल पाएंगे। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने गेल को छोड़ अन्य खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने का निर्णय किया है।