{"_id":"63386568ce87305cad3e2c7e","slug":"gayle-got-emotional-after-opening-with-sehwag-in-llc-reminded-20-year-old-match-showing-the-scorecard","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LLC: सहवाग के साथ पारी की शुरुआत कर भावुक हुए गेल, गूगल में स्कोरकार्ड दिखा 20 साल पुराना मैच याद दिलाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC: सहवाग के साथ पारी की शुरुआत कर भावुक हुए गेल, गूगल में स्कोरकार्ड दिखा 20 साल पुराना मैच याद दिलाया
Sat, 01 Oct 2022 09:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:36 PM IST
सार
लीजेंड लीग क्रिकेट में कई दिग्गज खिलाड़ी साथ में खेल रहे हैं, जो कि कई वर्षों तक एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं। गेल और सहवाग की जोड़ी भी इनमें से एक है।
विज्ञापन
वीरेन्द्र सहवाग और क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लीजेंड लीग क्रिकेट का कारवां जोधपुर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के दोनों क्वालीफायर मैच जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में होंगे। इसके बाद फाइनल मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस लीग में कई दिग्गज खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं, जो वर्षों तक एक-दूसरे के खिलाफ खेले हैं। वीरेन्द्र सहवाग और क्रिस गेल की जोड़ी भी इनमें से एक है। ये दोनों खिलाड़ी लगभग एक दशक तक एक दूसरे के खिलाफ खेले और अब एक ही टीम के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
इस बीच क्रिस गेल ने 20 साल पुराना मैच याद किया है। इस मैच में भी दोनों खिलाड़ी जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में अपने-अपने देशों के लिए वनडे मुकाबले में खेले थे। गेल ने कहा कि उन्हें वह मैच आज भी याद है लेकिन सहवाग भूल गए थे। ऐसे में उन्होंने सहवाग को उसकी याद दिलाई। ये दोनों खिलाड़ी लीजेंड्स लीग क्रिकेट में गुजरात जायंट्स के लिए खेल रहे हैं।
IND-W vs SL-W: एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को 41 रन से हराया, जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार अर्धशतक
विज्ञापन
गेल ने बताया कि साल 2002 में इसी मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच खेला गया था। गेल उस समय 23 साल के थे। तब भी वह पारी की शुरुआत करते थे। इस मैच में उन्होंने 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए थे। गेल ने कहा कि वह मैच काफी यादगार है, क्योंकि कभी हम अपनी-अपनी टीमों के लिए ओपनिंग करते थे और अब एक ही टीम के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
गेल ने कहा,"20 साल बहुत बड़ा अरसा होता है। सहवाग को तो याद भी नहीं था। हम इस बारे में बात कर रहे थे और फिर हमने गूगल करके स्कोरकार्ड देखा। वह लो स्कोरिंग गेम था। भारत ने वह मैच जीता लेकिन असल में वह मैच हमारे लिए काफी रोमांचक हो गया है, क्योंकि उसकी यादों की परछाई में दोबारा इस शहर में खेल रहे हैं।"
IND vs SA: दूसरे टी20 मैच से पहले दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर का डर, बोले- सूर्यकुमार चले तो रन रोकना मुश्किल
गेल ने कहा "मुझे 2002 की वह सीरीज याद है। जोधपुर में हम हारे थे और सीरीज 3-3 से बराबर हुई थी लेकिन बाद में हमने सीरीज जीत ली थी। ये बातें समय के साथ जेहन में कहीं दब जाती हैं, लेकिन यहां आकर हर एक बात मेरे जेहन में दोबारा आ रही है।"