फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gavaskar's Company inks Rs 2 crore deal with Sarfaraz Khan

यूपी के 17 साल के क्रिकेटर ने किया 2 करोड़ का करार

Fri, 24 Jul 2015 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jul 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
Gavaskar's Company inks Rs 2 crore deal with Sarfaraz Khan

आपने अक्सर आजमगढ़ का नाम गलत कारणों से सुना होगा लेकिन आज आप एक ऐसी खबर इस शहर के बारे में जानेंगे तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा।

विज्ञापन


इस शहर की एक उभरती प्रतिभा के साथ महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर की नामी कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (पीएमजी) ने बड़ा दांव लगाते हुए करीब दो करोड़ का करार किया है।
विज्ञापन


क्रिकेट की इस उभरती प्रतिभा का नाम है सरफराज खान। सरफराज एक उभरते बल्लेबाज हैं और वह पिछले दिनों तक मुंबई में क्रिकेट खेल रहे थे और उन्होंने दो दिन पहले ही मुंबई छोड़कर उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से रणजी क्रिकेट खेलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी की कंपनी ने सरफराज के साथ किए गए तीन साल के करार में पैसों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार कंपनी ने तीन साल के लिए 2 करोड़ का करार किया है।

गावस्कर की इसी कंपनी ने सहवाग के साथ भी किया था करार

Gavaskar's Company inks Rs 2 crore deal with Sarfaraz Khan

सरफराज खान के बारे में कहा जाता है कि वे भविष्य के टीम इंडिया के बल्लेबाज हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। आरसीबी ने इस क्रिकेटर को आईपीएल-8 के लिए 50 लाख रुपए में खरीदा था। सरफराज ने आईपीएल-8 में शानदार खेल दिखाकर सभी को प्रभावित किया था।

इस करार के अनुसार पीएमजी 17 साल के नवोदित बल्लेबाज के व्यवसायिक करार को देखेगी। करार पर गावस्कर ने कहा, "मुझे कुछ मौकों पर सरफराज की बल्लेबाजी देखने का मौका मिला है और उनका खेल देखकर मुझे बेहद खुशी हुई थी। वह निश्चित तौर पर एक उभरती हुई प्रतिभा है। मुझे उम्मीद है कि पीएमजी के साथ वह अपने करियर को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे।"

इससे पहले गावस्कर की कंपनी ने मुंबई के ही एक और वंडरकिड पृथ्वी शॉ के साथ भी अनुबंध किया हुअा है। शॉ ने नवंबर 2013 में इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में 546 रन बनाए थे। इन दो प्रतिभाओं से पहले पीएमजी ने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ करार किया था।

इससे पहले सरफराज खान ने 2015-16 के घरेलू सत्र में मुंबई को छोड़कर उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलने का फैसला लिया था। सरफराज के पिता नौशाद खान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव राजीव शुक्ला से ट्रांसफर के लिए अनुरोध किया था।

2009 में 12 साल की उम्र में सरफराज ने हैरिस शील्ड टू्र्नामेंट में 439 रनों की पारी खेली थी। सरफराज ने अपने हर स्तर पर लगातार खेल दिखाया है। वह 2014 में अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed