फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gautam gambhir suggestion for team india

गंभीर ने टीम इंडिया की सफलता के लिए दिया अनोखा सुझाव

Sat, 14 Dec 2013 06:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Dec 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir suggestion for team india

वनडे सीरीज में 0-2 से मिली करारी हार के बाद भारत को अब दक्षिण अफ्रीका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और पहला टेस्ट 18 दिसंबर से शुरू होगा। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के सामने क्रीज पर टिकने और तेज गेंदबाजों को माकूल जवाब देने का दबाव है।

विज्ञापन


ऐसे में पिछले दौरे पर दक्षिण अफ्रीका में शानदार बल्लेबाजी करने वाले गंभीर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी विकेट पर भारतीय बल्लेबाजों की असली मानसिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन


धोनी की टीम इंडिया को लगा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


2010-11 में केपटाउन टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक ठोकने वाले गंभीर ने बल्लेबाजों को अपनी सलाह देते हुए कहा, "जब आप दक्षिण अफ्रीका कि पिच पर खेलते हो तो आपको अत्यधिक मानसिक परिपक्वता दिखाना होता है। आपको यहां प्रतिकूल परिस्थितियों में धैर्य और साहस दिखाने की जरूरत पड़ती है। यहां जरूरत होती है कि कोई एक बल्लेबाज सभी बाधाओं से पार पाते हुए एक छोड़ को थामे रखे।"

बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे क्रिस गेल


गंभीर से जब पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके शिखर धवन को वह दौरे पर क्या सलाह देना चाहेंगे तो उनका जवाब था, "मैं कभी किसी खास खिलाड़ी के प्रदर्शन पर कुछ नहीं कहना चाहता। जरूरत है कि पूरी भारतीय टीम एक होकर बढ़िया करे। टेस्ट मैच वैसे भी टीम प्रयास से ही जीता जाता है।"

टेस्ट में वापसी करेगी टीम इंडिया
भले ही वनडे सीरीज में भारतीय टीम बुरी तरह पिट गई हो लेकिन गंभीर को पूरा भरोसा है कि टेस्ट में टीम इंडिया बेहतर करने में सफल रहेगी।

बकौल गंभीर, "मुझे विश्वास है कि मौजूदा भारतीय टीम में टेस्ट सीरीज में बढ़िया करने की क्षमता है। हमने पहले भी वहां बढ़िया किया है इसलिए कोई सवाल ही नहीं उठता कि इस बार भी बढ़िया ना करें। जरूरत है कि बल्लेबाज स्कोर करें जिससे गेंदबाजों के लिए भी काम आसान हो। आखिरकार जीत गेंदबाज ही विकेट लेकर दिलाते हैं।"

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे अपने साथी खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बारे में गंभीर ने कहा कि वीरू को एक अच्छी पारी की जरूरत है जिसके बाद वह दोबारा लय हासिल कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed