{"_id":"341eb3c20e671c9a766544815a925093","slug":"only-one-warm-up-match-wash-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी की टीम इंडिया को लगा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी की टीम इंडिया को लगा झटका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया वनडे सीरीज में शिकस्त के बाद टेस्ट सीरीज में वापसी करना चाहती है लेकिन उससे पहले ही धोनी और उनकी टीम को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
वनडे सीरीज में अपने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट सीरीज में जोरदार वापसी करना चाहते हैं और इसके लिए उनके पास दो दिवसीय अभ्यास मैच ही सहारा था।
विज्ञापन
लेकिन दो दिन के इस मैच का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया। लगातार बारिश से पानी मैदान में लग गया था और खराब ड्रेनेज व्यवस्था के कारण अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे क्रिस गेल
दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाजों को लय में वापसी के लिए एक ही अभ्यास मैच खेलना था और वह भी नहीं खेला जा सका। मजबूरन टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट प्रेक्टिस का ही सहारा लेना पड़ा।
पहला टेस्ट मैच 18 दिसंबर से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज से पहले भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से गंवा दी थी। सीरीज का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।