{"_id":"5ae05a584f1c1b9d098b65cf","slug":"gautam-gambhir-stepped-down-from-delhi-daredevils-in-the-ongoing-ipl-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम गंभीर ने अचानक छोड़ी DD की कप्तानी, ये खिलाड़ी संभालेगा जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गौतम गंभीर ने अचानक छोड़ी DD की कप्तानी, ये खिलाड़ी संभालेगा जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम गंभीर ने बुधवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खराब प्रदर्शन के कारण गंभीर ने यह फैसला लिया है। गंभीर की जगह अब श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ एक जीत हासिल की। दिल्ली के अलावा गत चैंपियन मुंबई इंडियंस भी एक ही जीत दर्ज कर सकी है।
विज्ञापन
कप्तानी छोड़ने के बाद गंभीर ने कहा, 'यह मेरा फैसला है। मैंने टीम के लिए उपयोगी योगदान नहीं दिया। मुझे एक लीडर होने के नाते खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेना हथी। मुझे लगता है कि कप्तानी छोड़ने का यह सही समय है।'
विज्ञापन
वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने पर श्रेयस अय्यर ने कहा, 'मैं टीम प्रबंधन और अपने सभी कोचेस को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे कप्तान नियुक्त किया। यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।' उन्होंने आगे कहा, 'अभी हमारे पास 8 मैच बचे हैं और टीम में वापसी करने की क्षमता है। मैं इस नई जिम्मेदारी को लेकर बहुत उत्सुक हूं।'
वैसे, गंभीर का फॉर्म भी बल्ले से अच्छा नहीं रहा है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 6 मैचों में सिर्फ 85 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 55 रन रहा। इसके अलावा गंभीर का प्रदर्शन लचर रहा। उन्होंने क्रमशः 15, 8, 3 और 4 रन की पारी खेली। एक मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई।
गंभीर ने सात साल तक कोलकाता नाइटराइडर्स का नेतृत्व किया। उन्होंने केकेआर के लिए 3035 रन बनाए और दो बार आईपीएल का चैंपियन बनाया। अब भले ही गंभीर इस साल दिल्ली को खिताब नहीं दिला पाएं, लेकिन उनके पास बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने का मौका है।