{"_id":"61b616db048676419a31e88f","slug":"gautam-gambhir-says-ajinkya-rahane-will-not-find-place-in-india-tour-of-south-africa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India SA Tour: गौतम गंभीर बोले- दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाएंगे रहाणे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India SA Tour: गौतम गंभीर बोले- दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाएंगे रहाणे
Sun, 12 Dec 2021 09:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 12 Dec 2021 09:05 PM IST
सार
गौतम गंभीर ने कहा है कि अजिंक्य रहाणे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे। रहाणे ने इस साल 19 के औसत से रन बनाए हैं।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
विस्तार
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे में अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे। रहाणे लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं और पिछले कई मैचों से उनके प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में उन्हें चोट के चलते टीम से बाहर किया गया था और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया था। अफ्रीका दौरे में भी अय्यर को मौका मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है।
पिछले साल दिसंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के बाद रहाणे के बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले हैं। पिछले 29 पारियों में उनका औसत 25 के करीब रहा है। वहीं 2021 में खेले 12 टेस्ट मैचों में उनका औसत 19.57 का रहा है। फिलहाल वो अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है। 2014 में उनका औसत 34.62 का रहा था और 2018 में यह गिरकर 30.66 हो गया। हालांकि 2019 में उन्होंने आठ मैचों में 71.33 के औसत से रन बनाए।
रहाणे के प्रदर्शन पर बात करते हुए गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा "मैं कह सकता हूं कि रहाणे भारत की शुरुआती टीम में नहीं हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि रहाणे के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा। आपके पास श्रेयस अय्यर हैं। उनके हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए भारत के कप्तान के लिए उन्हें टीम से बाहर करना बहुत मुश्किल होगा। वहीं हनुमा विहारी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।"
विज्ञापन
संजय बांगर ने किया रहाणे का बचाव
वहीं भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने रहाणे का समर्थन करते हुए कहा कि उनके पास विदेशी परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव है और भारत को उन्हें टीम में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा "दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रहाणे को भारतीय टीम में चुना गया है और उन्हें टीम में भी जगह मिलनी चाहिए। क्योंकि आपको वहां अनुभव की जरूरत होगी। क्या उन्हें पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा यह बड़ा सवाल है। ऐसे में टेस्ट सीरीज से पहले खेला जाने वाला मैच बहुत महत्वपूर्ण बन गया है।"