फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir said MS Dhoni asked him to complete century said i will take risk if needed

2011 WC Final: गौतम गंभीर का नया खुलासा, बोले- धोनी ने कहा था आप शतक पूरा करो, जरूरत पड़ी तो मैं जोखिम उठाऊंगा

Wed, 11 Jan 2023 04:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 04:05 PM IST
सार

गौतम गंभीर ने 2011 विश्व कप को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि धोनी ने उनसे शतक पूरा करने की बात कही थी। हालांकि, गंभीर ऐसा नहीं कर पाए थे और 97 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। 
 

विज्ञापन
Gautam Gambhir said MS Dhoni asked him to complete century said i will take risk if needed
गंभीर और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन इसी साल भारत में होना है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी हुई है। आखिरी बार वनडे विश्व कप की मेजबानी 2011 में भारत को मिली थी और इसी साल भारतीय टीम ने आखिरी बार कोई विश्व कप जीता था। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को मात दी थी और दूसरी बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया था। भारत को यह ट्रॉफी जीते 12 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी इस विश्व कप से जुड़ी कई कहानियां चर्चा में रहती हैं। ऐसी ही एक कहानी गौतम गंभीर ने सुनाई है। 
विज्ञापन


2011 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए महेला जयवर्धने ने शतकीय पारी खेली थी। 275 रन का पीछा करते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ मिलकर भारतीय पारी संभाली थी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़कर मैच में भारत की वापसी कराई थी। इसके बाद गंभीर ने चौथे विकेट के लिए धोनी के साथ 109 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया था। हालांकि, गंभीर 97 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद युवराज ने धोनी के साथ मिलकर मैच खत्म किया था।
विज्ञापन

कप्तान धोनी ने छक्के के साथ मैच खत्म किया था और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। 97 रन बनाने के बावजूद गौतम गंभीर प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बने थे और उनके फैंस को इस बात का काफी मलाल था। इस वजह से धोनी और गंभीर के फैंस कई बार बहस भी करते हैं, लेकिन गंभीर ने इस मैच से जुड़ी ऐसी कहानी सुनाई है, जो दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती का उदाहरण देती हैं। 

भारत और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान गंभीर ने बताया "महेंद्र सिंह धोनी मेरा बहुत समर्थन कर रहे थे। वह चाहते थे कि मैं अपना शतक पूरा करूं। उन्होंने ओवरों के बीच में मुझे कहा था कि आप अपना शतक पूरा कीजिए। अपना समय लीजिए और जल्दीबाजी की कोई जरूरत नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं तेजी से रन बना सकता हूं।" 

हालांकि, गंभीर अपना शतक पूरा नहीं कर पाए थे। 97 रन के स्कोर पर उन्होंने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और क्लीन बोल्ड हो गए। गंभीर शतक से जरूर चूक गए थे, लेकिन आउट होने से पहले वह भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे। आगे का काम आसान था और धोनी ने युवराज के साथ मिलकर इसे और आसानी से पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed