लौट रहा है गौतम गंभीर का जलवा, 3 मैचों में रच दिए 4 रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन 3 मैचों में गंभीर ने लाजवाब बल्लेबाजी की और हर बार 30 से ज्यादा का स्कोर करते हुए 192 रन बना भी लिए। पहले मैच में नाबाद 33 रन बनाने वाले गंभीर ने अगले 2 मैचों में 60 और नाबाद 90 रनों की पारी खेली। इससे उन्होंने 4 रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं। आइए, जानते हैं कि वो 4 रिकॉर्ड कौन से हैं।
3 रिकॉर्ड तो हैं शानदार लेकिन एक है नाकामी से जुड़ा
पहला, कप्तान गौतम गंभीर ने इस सत्र में लगातार 2 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। बतौर कप्तान यह उनकी 20वीं फिफ्टी रही जो टी-20 में किसी भी कप्तान की ओर से सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा की पारी खेलने का रिकॉर्ड है।
दूसरा, गौतम गंभीर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 90 रनों की पारी खेली थी जो आईपीएल में उनकी 28वीं अर्धशतकीय पारी रही। वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। इस मैच से पहले गंभीर ने मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
तीसरा, शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने टी-20 क्रिकेट करियर (प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय स्तर) में 5 हजार रनों के आंकड़े को छू लिया। वह ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हो गए हैं। उनसे पहले सुरेश रैना (5998), रोहित शर्मा (5746) और विराट कोहली (5547) यह उपलब्धि हासिल करने वाले शुरुआती तीन भारतीय बल्लेबाज रहे हैं।
चौथे, गौतम गंभीर ने विराट कोहली से एक रिकॉर्ड छीन लिया है जिससे कोहली शायद बहुत खुश होंगे। ये दो बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने टी-20 में ढेरों बड़ी पारियां खेली हैं लेकिन एक भी शतक इस फॉरमेट में नहीं लगा है। 41 अर्धशतक के साथ गंभीर इस खेल में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं और उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद गौतम गंभीर