फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir and Manoj Tiwary nearly exchange blows,,,,

गौतम गंभीर और मनोज तिवारी को 'मामूली सजा'

Sun, 25 Oct 2015 11:35 AM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir and Manoj Tiwary nearly exchange blows,,,,

भद्रजनों का खेल क्रिकेट शनिवार को एक बार फिर मैदान पर हुई शर्मनाक घटना का गवाह बना जब भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके दो खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


फिरोजशाह कोटला मैदान में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान शनिवार को दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर और बंगाल टीम के कप्तान मनोज तिवारी के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को धमकाने से भी बाज नहीं आए। तीखी नोकझोंक के बाद नौबत हाथापाई तक आ गई थी। अंपायर के. श्रीनाथ को गंभीर को रोकना पड़ा जो ऐसा लगा कि गुस्से में तिवारी को मारने दौड़े थे। दूसरी ओर तिवारी भी आक्रामक थे। गंभीर ने अंपायर को भी धक्का दिया जो बीच-बचाव की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों आई ऐसी नौबत

Gautam Gambhir and Manoj Tiwary nearly exchange blows,,,,

बंगाल टीम मैनेजर समीर दासगुप्ता के मुताबिक मैच रेफरी ने गंभीर पर मैच फीस का 70 प्रतिशत और तिवारी पर 40 प्रतिशत जुर्माना किया है। किसी खिलाड़ी पर मैच प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

आठवें ओवर में मनोज तिवारी कैप पहनकर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। जब स्पिनर मनन शर्मा गेंद फेंकने ही वाले थे तभी तिवारी ने उन्हें रोककर ड्रेसिंग रूम से हेलमेट भेजने को कहा क्योंकि दूसरे छोर से तेज गेंदबाज को गेंद फेंकनी थी। इसी पर मनन और मनोज में बहस हुई। तभी गंभीर आए और झगड़ा बढ़ गया।

गंभीर ने स्लिप से आकर तिवारी को गालियां देना शुरू किया। गंभीर ने कहा, ‘शाम को मिल मैं तुझे मारूंगा।’ इसके बाद तिवारी भी बिफर गए। कहा, ‘शाम क्या अभी बाहर चल।’ मैंने तुझे कुछ नहीं कहा था। तू क्यों बीच में आया।

वहीं मनोज तिवारी, ने कहा कि 'गौतम गंभीर का बेहद सम्मान करता हूं। वो मुझसे काफी सीनियर हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। मगर उन्होंने हद पारकर निजी टिप्पणी की। उन्होंने मुझे मारने का प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने बीच में आए अंपायर को भी धक्का दिया। यह सब वीडियो में है।'

पहले भी हो चुका है ऐसा

Gautam Gambhir and Manoj Tiwary nearly exchange blows,,,,

गौतम गंभीर, ने कहा कि 'मैंने अंपायरों को धक्का नहीं दिया और न ही तिवारी को मारने की धमकी दी। मैं माननीय मैच रेफरी की सुनवाई में गया था। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई वीडियो साक्ष्य नहीं है जिसमें लगे कि मैंने अंपायरों को धक्का दिया।'

जबकि मैच रेफरी ने कहा है कि उनके पास वीडियो में मनोज तिवारी प्रदीप सांगवान को धक्का देते नजर आ रहे हैं। दो साल पहले आईपीएल-6 में बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर कप्तान गंभीर की रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान विराट कोहली से तनातनी हुई थी। आउट होने के बाद कोहली की प्रतिक्रिया या टिप्पणी से नाराज गंभीर उनसे भिड़ने को तैयार हो गए थे।

आईपीएल-6 में ही ईडन गार्डन में केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर की राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ से कड़ी बहस हुई थी। हालांकि बाद में ट्विटर पर गंभीर ने कहा कि वह द्रविड़ भाई का बड़ा सम्मान करते हैं। मैंने उन्हें कड़े शब्द नहीं बोले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed